यमुना एक्सप्रेस-वे पर हादसा, बी.टेक छात्र की मौत

दनकौर क्षेत्र में एनआरआइ सिटी के पास बृहस्पतिवार देर शाम एक कैब सामने से आ रही बैगनआर कार को साइड देते समय डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकराते ही कैब पलट गई और उसमें सवार गलगोटिया विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले बीटेक के दो छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह एक छात्र की मौत हो गई। दूसरे छात्र की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने छात्र के परिजन को घटना की सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि पुलिस को इस मामले में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

पुलिस ने बताया कि झारखंड के पलामू जिले के रहने वाला 22 वर्षीय शुभम गुप्ता व उसका दोस्त रईस ग्रेटर नोएडा के एक निजी हॉस्टल में रहते थे। दोनों गलगोटिया विश्वविद्यालय में बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहे थे। दोनों दोस्त बृहस्पतिवार देर शाम विश्वविद्यालय से छुट्टी के बाद एक कैब में अपने हॉस्टल आ रहे थे। जैसे ही उनकी कैब एनआरआई सिटी के पास पहुंची, तभी ग्रेटर नोएडा की तरफ से विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही एक बैगनआर कार को बचाने के चक्कर में उनकी कैब असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद उनकी कैब सड़क पर दो बार पलट गई। इस हादसे में शुभम गुप्ता व रईस गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही दनकौर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों को ग्रेटर नोएडा के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार को शुभम गुप्ता की मौत हो गई। घायल रईस की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजन को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दनकौर कोतवाली प्रभारी संजय त्यागी का कहना है कि इस मामले में अभी तक पीड़ित परिवार की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिली है।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा : साईट - 4 में विजय महोत्सव - 2017 रामलीला का होगा भव्य मंचन
कैदी वाहन दुर्घटनाग्रस्त , कैदी -पुलिसकर्मी घायल
शारदा विश्वविद्यालय में 27वीं IEEE अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन, 6G तकनीक पर विशेषज्ञों ने साझा ...
जीएनआईओटी में "इंटेल डेटा सेंट्रिक एआई लैब" का उद्घाटन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता में शोध को मिलेगी नई दिश...
दिल्ली में हुई घटना को देखते हुए एसीपी ने की कोतवाली में बैठक
गौतमबुद्ध नगर कोरोना अपडेट , 24 घंटे में एक और कोरोना संक्रमित ने दम तोड़ा  
ग्रेटर नोएडा : दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा फार्मा एक्सपो CPhI & P-MEC इंडिया एक्सपो का आयोजन
ग्लोबल वार्मिंग : पीढियां भुगतने वाली है इंसानों के कुकर्मो की सज़ा, पढ़ें- जलवायु परिवर्तन पर UN की ...
यूपी: प्रदेश में अब तक 7 करोड़ 69 लाख लोगों का कोविड टीकाकरण, सक्रिय मामले 300 से भी कम
किसानों की गिरफ्तारी पर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी का विरोध, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
हौंडा सिटी कार मेट्रो की पोल से टकराई, चार युवक घायल 
लखीमपुर खीरी हिंसा: क्राइम ब्रांच के सामने मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा की पेशी
एमबीबीएस 2023 बैच के शैक्षणिक सत्र और वॉइट कोट समारोह का आयोजन
Tokyo Paralympic 2020: स्वर्ण पदक जीतने वाले मनीष नरवाल ने 2016 में किया खेलों का रुख, अर्जुन पुरस्क...
जी.डी. गोयंका पब्लिक स्कूल में समर कैम्प का आयोजन 
यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों ने आवंटन के साथ किया जनसंवाद, जल्द होगा समस्या का समाधान