भाजपा की प्रदेश सरकार किसान विरोधी : राज बब्बर

ग्रेटर नोएडा : आज जिला गौतम बुध नगर के गांव करौली बांगर में कांग्रेस के किसान जन जागरण अभियान के तहत आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व राज सभा सांसद राज बब्बर जी पहुंचे इससे पहले दिल्ली से ग्रेटर नोएडा पहुंचने पर एक्सप्रेसवे जीरो पॉइंट पर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। उसके बाद काफिला करौली बांगर गांव पहुंचा। वहां उन्होंने किसानों की जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद थे राजबब्बर जी ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। किसान बेहाल है उनकी फसलों का सही मूल्य नहीं मिल रहा है। आवारा पशुओं के द्वारा फसलों को उजाड़ने से किसान परेशान हैं। उनके लिए सरकार गौशाला बनवाएं।किसानों के खाद बीज दवाइयों के दाम रोज बढ़ते जा रहे हैं।किसान फसलों का सही मूल्य न मिलने की वजह से बर्बाद हो रहे हैं उनके ऊपर कर्ज बढ़ता जा रहा है ऊपर से बैंकों के कर्मचारी वसूली के नाम पर उनको रोज परेशान करते हैं। युवा बेरोजगार घूम रहा है व्यापारी परेशान है। प्रदेश में आए दिन अपराध हो रहे हैं ।अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है किसी भी वर्ग की कोई राहत नहीं मिल रही है कांग्रेस सभी युवाओं किसानों व्यापारियों उद्यमियों आदि सभी वर्गों के हित के लिए तहसील से लेकर विधानसभा तक व्यापक आंदोलन करेगी। कांग्रेस पार्टी की मांग है किसानों का कर्जा माफ हो, आवारा पशुओं के लिए गौशाला बनाई जाए, फसलों का सही मूल्य दिया जाए आदि इस जनसभा का संचालन कालू भाई ने किया।इस जनसभा मुख्य रूप से प्रदेश महासचिव विरेंद्र सिंह गुड्डू प्रदेश सचिव विदित चौधरी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ओमबीर यादव दीपक भाटी चोटीवाला नोएडा शहर अध्यक्ष साहब उद्दीन भुपेश भाटी मुकेश यादव सुनील डाढा जगदीश शर्मा भोले शर्मा दिनेश अवाना अरविंद सिंह अजीत डोलाउदयवीर भाटी पुरुषोत्तम नागर ललित अवाना योगेश तालाश अमन ठाकुर डॉक्टर शकील ललिता अवाना जगदीश शर्मा पारुल चौधरी रईसा एम एल वर्मा नीरज विक्रम राजू देवधर अमरिंदर अजय नागर रघुराज उदयवीर लायकराम पहाड़िया सनी आमिर चौहान सागर शर्मा राजकुमार अमित सिंह दिनेश शर्मा रवी भाटिया अमित भाटी कुलदीप नगर अजीत सिंह राजवीर सिंह महमूद रफीक भूपेश भाटी भूले शर्मा सतीश शर्मा आदि सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

नोएडा व ग्रेटर नोएडा में चला पुलिस का ऑपेरशन आल आउट अभियान
डबल के बाद अब कोरोना के ट्रिपल म्यूटेशन वाले वेरिएंट ने बढ़ाई चिंता! जानें इसके बारे में सबकुछ
ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा में ओरिएंटेशन प्रोग्राम नवांकुर का सफल आयोजन...
योगी सरकार की 39 जातियों को अन्य पिछड़ा वर्ग में शामिल करने की तैयारी
मुनव्वर राना ने फिर दिया विवादित बयान, बोले-हिंदू भी होते हैं तालिबानी, भारत में उनसे ज्यादा हथियार
Tokyo Olympics 2020 India Live : आज के मुक़ाबले, खिलाड़ी आजमाएंगे दांव
2.4 डिग्री सेल्सियस की ठंड में "स्कूल यूनिफॉर्म" पाकर खिले उठे बच्चों के चेहरे...
योगी सरकार ने माफिया मुख्तार अंसारी के किले को किया ध्वस्त, अब साम्राज्य का होगा खत्मा, जानें कैसे
दिल्ली अव्वल: कोरोना मरीजों के मामले में राजधानी की हालत देश में सबसे खराब
आज पीएम मोदी के साथ सर्वदलीय बैठक ,जम्मू-कश्मीर के अधिकांश नेता दिल्ली पहुंचे
श्री रामलीला सेवा ट्रस्ट गौर सिटी रामलीला : शिव -सती संवाद प्रसंग देख भाव विभोर हुए दर्शक
IND Vs Pak Match : एशिया कप 2023 का तीसरा हाई-वोल्टेज मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच आज ,4 साल बाद...
कल का पंचांग, 2 मई 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ऑक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति और उत्‍पादन के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, आपदा प्रबंधन कानून लागू कि...
कोरोना स्ट्रेन: गृह मंत्रालय ने कोविड-19 के लिए दिए नए दिशानिर्देश, जानें क्या है नए नियम
दो खेलों को गोद लेगी सरकार, मेरठ में मेजर ध्यानचंद के नाम पर बनेगा खेल विश्वविद्यालय - सीएम योगी