कपड़ा व्यापारी के हत्या की साजिश नाकाम, मुठभेड़ के बाद छह प्रोफेशनल शूटर्स गिरफ्तार

सीओ एसटीएफ राजकुमार मिश्रा ने बताया यूपी एसटीफ की नोयडा यूनिट को सूचना प्राप्त हुई थी की कुछ पेशेवर शूटर्ज़ का गैंग ग़ाज़ियाबाद के लोनी इलाक़े में कपड़ा व्यापारी की पैसे लेकर हत्या करने में लगे हुए है । इस सूचना को विकसित करते हुए आज दिनांक 17-2-20 को एसटीफ टीम द्वारा बाद मुठभेड़ कुल 6 अभियुक्तों को थाना बिसरख गौतमबुद्धनगर क्षेत्र से गिरफ़्तार करने में सफलता प्राप्त की है तथा इनके क़ब्ज़े से 2 गाड़ी और भारी मात्रा में असलहा और कारतूस बरामद हुए है।
गिरफ़्तार अभियुक्त

1- कर्नल गिरी , ऐंचि थाना क़िला परिक्षितगढ़ मेरठ
2- रोहित परमार@ रोहित ठाकुर, गोविला थाना जहांगीरपुर बुलंदशहर
3- श्याम सुंदर, फ़रीदाबाद हरियाणा
4- रोहित थाना क़िला परिक्षितगढ़ मेरठ
5- रिंकु भाटी, थाना ककोड, बुलंदशहर
6- विनोद , थाना बुढ़ाना मुज़फ़्फ़रनगर

कर्नल गिरी पर हत्या , हत्या के प्रयास जैसे एक दर्जन मुक़दमे है । कर्नल गिरी वर्ष 2011 में रुड़की जेल के जेलर की हत्या के केस में कुख्यात सुनील राठी के साथ जेल जा चुका है और जेल में रहते हुए कुख्यात अनिल दुजाना , बलरामठाकुर बुलंदशहर , ब्रहमसिंह कुरथल मुज़फ़्फ़रनगर के सम्पर्क में भी आ गया । दो माह पूर्व छूटते ही पैसे लेकर हत्या की साज़िश रच दी।
इसके इस काम में सहयोग कर रहे श्यामसुंदर पर हरियाणा में 15 से अधिक केस दर्ज है रोहित ठाकुर वर्ष 2011 में फिरौती हेतु अपहरण के केस में आगरा से जेल जा चुका है।

यह भी देखे:-

एटीएम कार्ड लूटकर खाता से निकाला पैसा, तलाश में जुटी पुलिस
विशेष अभियान के तहत दर्जन भर बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार और मादक पदार्थ बरामद
मेट्रोमोनियल साइट से फंसाकर शातिर ने उड़ाए लाखों, पुलिस ने दबोचा
अन्तर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश: 26 बाइक/स्कूटी बरामद, गैंग लीडर समेत चार गिरफ्तार, दिल्ली-...
महिलाओं द्वारा ग्रहण की गयी शिक्षा, कई-कई पीढियों तक लाभ पहुॅचाती है : डॉ. दिनेश शर्मा
बिजली का करंट लगने से श्रमिक की मौत
बेऔलाद ठेकेदार ने बच्चे का किया अपहरण, पुलिस ने तीन घंटे में किया बरामद 
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा 25 हज़ार का ईनामी बदमाश
बैंक की दीवार चोरों ने तोड़ी
लड़की का सहारा लेकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नौ गिरफ्तार
बालू का अवैध खनन कर रहे तीन गिरफ्तार
फरार सजायाफ्ता कैदी को एसटीएफ नोएडा ने दबोचा
महिला को धक्का देकर स्कूटी लूटी
हाईस्कूल, इण्टरमीडिएट, आईटीआई , डिप्लोमा धारकों के किये रोजगार मेला कल
गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर लुटेरा गिरफ्तार, देसी तमंचा और कारतूस बरामद
नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव