पुलवामा के शहीदों की याद में किया कैंडल मार्च
ग्रेटर नोएडा: दनकौर ब्लॉक क्षेत्र के हतेवा गांव में स्थित एसडीपीएल स्कूल के स्टूडेंट्स ने शुक्रवार को पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की याद में कैंडल मार्च निकाला। साथ ही उन्होंने एक रैली निकालकर शहीदों को अमर सपूत भी बताया।
इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य अमित नागर ने बताया कि पिछले वर्ष 14 फरवरी को आतंकी हमले में पुलवामा में शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों की याद में शुक्रवार को उन्होंने स्कूली बच्चों के साथ कैंडल मार्च निकाला। इस मौके पर स्कूली स्टूडेंट्स ने विभिन्न स्लोगनओं से लिखी हुई पट्टियां और बैनर लेकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
उन्होंने कहा कि आतंक फैलाने वाले पाकिस्तान को मुंह तोड जबाब देने के लिए हमारा देश हमेशा तैयार रहता है। इस मौके पर विवेक नागर, अनुज शर्मा, अंकित शर्मा, अभिलाष, अंजली शर्मा, याचना, नेहा, प्रिया भाटी और सोनम समेत कई टीचर उपस्थित रहे। — साभार खालिद सैफी
