जेवर पुलिस का खुलासा , प्रेम प्रसंग में की गई थी बी.टेक के छात्र की हत्या , पड़ोस दंपत्ति गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : जेवर क्षेत्र में कल 8 फ़रवरी को बीटेक के एक छात्र की लाश उसके घर के बाहर मिली थी . पहले ये बताया जा रहा था करंट लगने से छात्र की मौत हुई है . लेकिन पोस्टमार्टम में छात्र के मौत का कारण गला दबा कर हत्या करना आया . जिसके बाद पुलिस ने ह्त्या की जांच में जुट गई . पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्या के आरोप में छात्र के पड़ोस के दम्पती को गिरफ्तार किया है .

पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट —

बी-टैक छात्र का हत्या का थाना जेवर पुलिस द्वारा अनावरण
प्रेम प्रसंग में की थी हत्या*

दिनांक 08-02.2020 को प्रातः विकास शर्मा पुत्र स्व0 श्री मूलचन्द शर्मा निवासी ग्राम मंगरौली थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर का मृत शव उसके घर के बाहर मिला । परिवारीजनो द्वारा मृतक की मृत्यु बिजली के करन्ट लगने से होने की आशंकावताई गयी थी । पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया तो, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण गला घोंटकर होना पाया गया । उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना जेवर पर मु.अ.सं. 065/2020 धारा 302 भादवि पंजीकृत किया गया । थाना पुलिस द्वारा मृतक विकास उपरोक्त के मोबाईल नम्बरों की CDR (Call Detail Record) निकलवायी गयी व गहनता से विवेचना की गयी तो संज्ञान में आया कि मृतक विकास उपरोक्त का अपनी पडौस में रहने वाली एक महिला के साथ प्रेम सम्बन्ध चल रहे थे जब उस महिला व उसके पति से गहनता से पूँछताछ की गयी तो उक्त महिला के पति ने बताया कि मृतक विकास शर्मा उपरोक्त मेरी पत्नि को ब्लैकमेल कर रहा था जिससे हम दोनों ने योजना बनाकर दिनांक 07.02.2020 को इशारा करके विकास को अपने घर बुलवा लिया रात में मृतक विकास शर्मा हमारे घऱ आ गया था तो हम पति पत्नि ने पूर्व की योजनानुसार विकास के गले में दुपट्टा डालकर विकास का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी तथा शव को घर के बाहर नाली में डाल दिया था । अभियुक्तगणों द्वारा स्वयं हत्या करना स्वीकार करते हुये हत्या में प्रयुक्त दुपट्टा बरादम कराया गया है अभियुक्तगणों को आज दिनांक 10.02.2020 को समय करीब 09.30 बजे खुर्जा अण्डरपास से गिरफ्तार किया गया था । तथा जेल भेजा जा रहा है

 गिरफ्तार अभियुक्तगणः-
1. श्रीमती सुमन उर्फ सोनिया पत्नि लखपत उर्फ बौली निवासी ग्राम मंगरौली थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर

2. लखपत उर्फ बौली पुत्र राधेश्याम निवासी ग्राम मंगरौली थाना जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर

 बरामदगी का विवरणः- हत्या में प्रयुक्त किया गया दुपट्टा ।

 गिरफ्तार करने वाली टीमः-

1. अजय कुमार अग्रवाल प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जेवर गौतमबुद्धनगर
2. व0उ0नि0 फिरोज खान कोतवाली जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर
3. उ0नि0 चन्द्र प्रकाश शर्मा कोतवाली जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर
4. है0का0 342 महेन्द्र प्रताप सिंह कोतवाली जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर
5. का0 03 संजय राघव कोतवाली जेवर जनपद गौतमबुद्धनगर
6. म0हो0गा0 10713 ज्ञानेन्द्री कोतवाली जेवर गौतमबुद्धनगर

यह भी देखे:-

रेल यात्रियों को राहत! पटना के रास्ते कोलकाता-अमृतसर के बीच चलेगी सुपरफास्ट ट्रेन, जानें शेड्यूल
Delhi-NCR Rain Live Updates: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश , लगा भीषण जाम
आम आदमी पार्टी मोदी सरकार के महाघोटाले के खिलाफ किया धरना प्रदर्शन, भ्रष्टाचार में डूबी हुई है मोदी ...
Jewar Mla धीरेन्द्र सिंह ने क्षेत्र को दिया New Year का नायब तोहफा, पढ़ें पूरी खबर
कोरोना से बचाव: खाने में क्या खाएं और क्या नहीं, यहां जानें संक्रमित होने से कैसे बचा सकते हैं खुद क...
ग्रेटर नोएडा: बुजुर्ग की चाकू गोदकर हत्या
Weather Updates: IMD ने जारी किया अलर्ट, दिल्ली, यूपी और बिहार मे इस दिन होगी बारिश
रेल मंत्री से मिले सांसद महेश शर्मा और विधायकों का प्रतिनिधिमंडल, खुर्जा में वंदे भारत के ठहराव सहित...
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में एडवांस मॉलिक्यूलर तकनीक पर कार्यशाला आयोजित
मीडिया कर्मी अतुल अग्रवाल के साथ गन प्वाइंट पर लूट, निजी चैनल मे है संपादक सूझबूझ से बची जान
यास चक्रवात: निपटने को युद्ध जैसी तैयारी, नौसेना के चार जंगी जहाज, वायुसेना के 11 मालवाहक व 25 हेलिक...
सादुल्लापुर फायरिंग केस: इकोटेक-3 पुलिस ने 2 बदमाशों को दबोचा, पिस्टल और बलेनो कार बरामद
RYAN GREATER NOIDA TRIUMPHS AT NATIONAL QUIZ CONTEST
IND vs ENG 1st T20I: आज शाम 7 बजे से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा पहला टी20
Telecom Sector के लिए राहत , कैबिनेट मीटिंग थोड़ी देर में
मुंह दिखाने लायक नहीं रहे हम, इसलिए बांधना पड़ रहा मास्‍क, जानें- पीएम मोदी ने क्‍यों कहा ऐसा