“Nigerian Attacked” के आरोपियों पर नाइजीरियन सरकार की सख्त कार्यवाही की मांग , भारतीय राजदूत तलब – नाईजीरियाई मीडिया रिपोर्ट्स

ग्रेटर नोएडा में नाइजीरियाई नागरिकों पर हुए हमलों के बाद नाइजीरियन सरकार ने भारत के राजदूत को तलब किया है। नाइजीरियाई मीडिया के मुताबिक नाइजीरियाई सरकार ने इन हमलों में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

बता दें सोमवार बाद से शुरु हुए इन हमलों में अब तक पांच नाइजीरियाई छात्र घायल हो चुके हैं। ये सारा मामला ग्रेटर नोएडा में 12वीं कक्षा के छात्र मनीष खरी की बीते शनिवार (25 मार्च) को संदिग्ध हुई मौत के बाद शुरू हुआ था । स्थानीय लोगों ने उसकी हत्या का आरोप कुछ नाइजीरियाई छात्रों पर लगाए था। इसके बाद ग्रेटर नोएडा में सोमवार (27 मार्च) को इलाके के लोगों ने एक मार्च निकाला, जो बाद में हिंसा में तब्दील हो गया। इस मार्च के बाद से ही ग्रेटर नोए़डा में नाइजीरियाई छात्रों के खिलाफ हिंसा की खबरें आने लगी।
इससे पहले एक नाइजीरियाई छात्र ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से ट्वीट करके इस मामले में दखल की मांग की थी। सादिक ने ट्वीट के जरिए कहा- “आपको(स्वराज) इस मामले में जल्द ही कोई एक्शन लेना होगा। नोएडा में हमारे लिए जीना मुश्किल होता जा रहा है और हमारी जान को खतरा है” जिसके बाद सुषमा स्वराज ने इस मामले की जांच के अलावा, ट्वीट के जरिए यह भी कहा कि उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से भी बातचीत की है और उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है। साथ ही सुषमा स्वराज ने अफ्रीकी छात्रों पर हुए हमले की रिपोर्ट भी मांगी है।

यह भी देखे:-

विशेष मामलों के लिए ITR फाइल करने की तारीख बढ़ी
भीड़तंत्र में फाइव ट्रिलियन इकनॉमी सपना या हकीकत
पाकिस्तानी हैकर्स ने किया साइबर अटैक, 100 से ज्यादा वेबसाइट हैक
ईरान तनाव के बीच अमेरिका में रक्षा नेतृत्व में बदलाव, पश्चिम एशिया में बढ़ा टकराव
AAP ने दिल्ली के छह सीटों पर उम्मीदवारों का किया ऐलान
डिफॉल्टर आम्रपाली पर बैंकों और प्राधिकरण ने खूब की मेहरबानी
केजरीवाल के विचारधारा से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोगों ने ग्रहण की आप की सदस्यता
महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग ने दुनिया को कहा अलविदा
ईपीसीएच ने मेलबर्न एक्सपो 2024 में भारत के हस्तशिल्प को बढ़ावा दिया, वैश्विक बाजार में नये अवसर
नागरिक उड्डयन मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के चल रहे विकास कार्यों का ...
अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के बीच लगातार चल रही हैं राजनयिक बैठकें, क्‍या है वजह..
आज किसानों का रेल रोको अभियान
भारत को दर्पण दिखाता कश्मीर की इतिहास, विद्रोह एवं घटनाक्रम
बंगाल और असम में पहले चरण की वोटिंग जारी, जानिए अपडेट
सर्वदलीय बैठक मे दिखा मजबूत लोकतंत्र का चेहरा
विंग कमांडर की वापसी: "अनर्गल प्रलाप बंद करें,हमारा हीरो वापस आने दो" - कुमार विश्वास