जेवर पुलिस के हत्थे चढ़े दो जालसाज, पढ़ें पूरी खबर

*थाना जेवर पुलिस द्वारा दो जालसाज गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त ईको गाड़ी, जेवरात व नकदी बरामद*

दिनांक 28 नवंबर 2019 को ग्राम साबौता में नयागांव सिकंदराबाद से त्रिलोक चंद की बारात आई थी जिसमें जनमासा का स्थान दूसरी जगह होने की कहकर शादी के सामान का बक्शा धोखाधड़ी करके अपनी गाड़ी में रखवा लिया था।

दिनांक 2 दिसंबर 2019 को कस्बा जहांगीरपुर में छतारी बुलंदशहर से जितेश की बारात आई थी वहां पर भी यह कहकर कि तुम्हारा जनमासा दूसरे स्थान पर है, वहां चलो, शादी के सामान का बक्सा अपनी गाड़ी में रखवा कर फरार हो गए थे।

उक्त घटना के संबंध में थाना जेवर पर मुकदमा अपराध संख्या 694/19 धारा 420, 406 आईपीसी व मुकदमा अपराध संख्या 713/19 धारा 420, 406 आईपीसी पंजीकृत कराया गया।

उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुक्रम में आज दिनांक 01 फरवरी 2020 को समय 11:15 बजे साबौता कट तिराहे से मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्तगण शिव कुमार व राहुल पुत्रगण प्रकाश धोबी निवासी महतिया मोहल्ला छायंसा फरीदाबाद को गिरफ्तार किया गया उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त ईको गाड़ी नंबर एचआर 29 एटी 0205, घटनाओं से संबंधित माल 2 टीके सोने के, 2 जोड़ी पाजेब, एक अंगूठी बिछुऐ पेंडल वह हाथ की चार चूड़ियां चांदी की व 4250 रुपए व एक मोबाइल फोन बरामद किया गया सामान की कीमत ₹100000 है अभियुक्तगण ग्रामीण क्षेत्र में होने वाली शादियों को अपना निशाना बनाते हैं एवं जनमासा दूसरी जगह होना बताकर बारातियों को भ्रमित कर बारातियों का सामान अपनी गाड़ियों में रखवा लेते हैं और फरार हो जाते हैं इससे पूर्व यह लोग लोग थाना कोसीकला जनपद मथुरा में भी पकड़े जा चुके हैं।

यह भी देखे:-

खुद को गोली मारने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप
फर्जी दस्तावेज के आधार पर करोड़ों की जमीन का करवाया बैनामा, दर्जन भर लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मुंशी को पीट कर मौत के घाट उतारा, पुलिस ने 12 घण्टे के अंदर किया पर्दाफाश, आरोपी गिरफ्तार
अवैध हथियार सहित गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश घायल, अवैध तमंचा व चोरी की बाइक बरामद
बंधक बनाकर बदमाशों ने डाली डकैती
NOIDA STF ने पकड़ा फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज, ऐसे करते थे ठगी , पढ़ें पूरी खबर
कैशियर से लाखों की लूट, एक बदमाश मौके से दबोचा
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने पर मुकदमा दर्ज
यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट के हत्थे चढ़े जालसाज , पढ़िए इनकी करतूत
चौबीस घंटे के अंदर नोएडा पुलिस का दूसरा एनकाउंटर, ईनामी बदमाश को लगी गोली, गिरफ्तार
घर मे बंद बोरे में मिली युवती की लाश, जांच में जुटी पुलिस
वाहन चोर गैंग का पुलिस ने किया पर्दाफाश, ,14 मोटरसाइकिल बरामद; आधा दर्जन बदमाश गिरफ्तार
छेड़छाड़ में वांटेड आरोपी गिरफ्तार
बंद पड़ी फैक्ट्रियों में चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश, पांच गिरफ्तार 
किशोर के साथ कुकर्म ,पांच के खिलाफ कुकर्म का मामला दर्ज