क्या ऑटो एक्सपो 2020 में होगा कोरोना वायरस का असर ?

ग्रेटर नोएडा( रोहित कुमार):आगामी 5 फरवरी से ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर में ऑटो एक्सपो का आगाज होने जा रहा है. जिसमें चाइना की कई प्रमुख कंपनी हिस्सा ले रही है. Great wall Motors, Haima automobiles, BYD सहित कई अन्य कंपनियां भी हिस्सा ले रही है. चाइनीस कंपनियों के लिए एक अलग पवेलियन भी बनाया जा रहा है. ऑटो एक्सपो 2020 में लगभग 20% की जगह चाइनीस ऑटोमोबाइल से जुड़े हुए प्रदर्शनी के लिए बुक किया गया है.

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस काफी तेजी से फैल रही है. जिसका आरंभिक केंद्र चाइना को माना जा रहा है .डब्ल्यूएचओ ने वैश्विक स्तर पर क्रोना वायरस को लेकर सावधानी बरतने का सलाह दिया है . भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी एडवाइजरी के अनुसार चाइना का दौरा करने से सावधानी बरतने के लिए कहा गया है . 15 जनवरी से अब तक जितने भी लोगों ने वहां का दौरा किया है उनका जांच भी करवाया जा रहा है.
अब चर्चा का विषय यह है कि ऑटो एक्सपो 2020 में चाइना से जुड़े लोग सैकड़ों की संख्या में ग्रेटर नोएडा आएंगे वही प्रगति मैदान भी पहुंचेंगे जिसमें यह आशंका व्यक्त की जा रही है कि कोरोना वायरस का असर देखने को मिल सकता है.
ऑटो एक्सपो के आयोजन से जुड़े लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दिया है जिसमें
Rajan Wadhera, president at SIAM ” हम लोग स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी एडवाइजरी पर ध्यान रखे हुए हैं और आयोजन स्थल पर कोरोना वायरस से बचने का उचित प्रबंध किया जा रहा है”
Deepak Jain ACMA President ” प्रदर्शनी स्थल पर रोकथाम के विशेष सेवाएं उपलब्ध रहेगी लोगों को जागरूक किया जाएगा मास्क आदि उपलब्ध रहेंगे साथी आयोजन से जुड़ी सभी संस्थाएं कोरोना वायरस को लेकर सजग है और सभी लोगों से उचित प्रबंध के लिए चर्चा कर रही है.”

यह भी देखे:-

चिटेहरा में 100 करोड़ की जमीन पर चला बुल्डोजर, ग्रेनो प्राधिकरण ने किया बड़ा अतिक्रमण साफ
योगी सरकार की अपील, फाइलेरिया से बचना है तो 28 अगस्त तक जरूर लें दवा
आईडीएफ वर्ल्ड डेयरी समिट- 2022 में दूसरे दिन लगा रहा मंत्रियों का जमावड़ा, आयोजित हुए हुए कई सेमिनार...
वर्ष 2019 में आयोजित होने वाले “PRINTPACK INDIA” के 14वें संस्करण का उद्घाटन
हिन्दू युवा वाहिनी का"हर घर तुलसी"कार्यक्रम तीसरे दिन भी जारी रहा
मैरवा क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं के साथ आयोनिक ग्लोबल स्कूल का उद्घाटन समारोह कल 20 फरवरी को, बालिक...
पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
पत्रकार को शोक
कोविड-19 : होम आइसोलेशन के मरीजों की निगरानी को कॉल सेंटर शुरू
ब्रेकिंग: ग्रेटर नोएडा में एक युवक को 6 युवकों ने लात घूंसों से जमकर पीटा
हिंडन पर नया पुल जल्द बनवाने को सीईओ ने की पहल
सेना को बड़ी सफलता: उड़ी में पाकिस्तानी आतंकी ढेर और एक पकड़ा भी गया, घुसपैठ की फिराक में हैं दहशतगर...
भारी सुरक्षा के बीच हंरेेद्र प्रधान हत्याकांड में आज कोर्ट में हुई पहली गवाही, आरोपी हुए पेश
कोरोना की दूसरी लहर ने कितने लोगों को किया बेरोजगार, जानिए हैरान कर देने वाला ये आंकड़ा
अमेरिकी नागरिकों के साथ ठगी करने वाला कॉल सेंटर का भंडाफोड़: वायस मैसेज भेजकर जाल में फंसाते थे
IBA की पहल रंग लाई, इकोटेक-2 में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण शुरू