बीट पुलिस प्रणाली : बिसरख पुलिस को मिली 47 मोटरसाईकिल

ग्रेटर नोएडा : आज बीट पुलिस प्रणाली के अंतर्गत बिसरख कोतवाली के 47 बीट अधिकारीयों को मोटरसाईकिल दिया गया.

प्रेस विज्ञप्ति — आज दिनांक 28 जनवरी 2020 को पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट के द्वारा 47 बीट पुलिस अधिकारियों को बीट पुलिस प्रणाली के अन्तर्गत बीट वाहन (मोटरसाइकिल) का वितरण कर, हरी झण्डी दिखाकर फ्लैग ऑफ किया गया। यह प्रणाली अपराधियों पर नजर रखने, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने और अपराध कम करने में बेहद उपयोगी होगी तथा तेज प्रतिक्रिया, बेहतर सामुदायिक संबंधों, सड़क पर गहन समर्पित पुलिस उपस्थिति को उजागर करेंगी। बीट व्यवस्था पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में भविष्य की पुलिस, स्मार्ट एवं सुरक्षित पुलिसिंग की स्थापना करेगी।

उपरोक्त बीट पुलिस प्रणाली को पायलट प्रोजेक्ट के रूप मे सर्वप्रथम थाना बिसरख मे लागू किया गया है। हर बीट पुलिस अधिकारी को आम नागरिको से समन्वय स्थापित करने हेतु निर्देश दिए गए हैं। बीट पुलिस अधिकारी अपने बीट क्षेत्र के प्रार्थना पत्रों की जांच एवं बीट के सभी प्रकार के अन्य कार्य जैसे वेरिफिकेशन आदि कार्यो को सम्पादित करेगा। बीट पुलिस अधिकारीयो की व्यवस्था सिटीजन सेंट्रिक है जो नागरिको से समन्वय स्थापित कर कम्यूनिटी पुलिसिंग को और सुदृढ करेगी। बीट पुलिस अधिकारी को जनसामान्य एवं पुलिस थाने से निरन्तर सम्पर्क बनाये रखने हेतू वायरलैस सैट एवं सीयूजी सिम कार्ड उपलब्ध कराये गये है जिससे संचार व्यवस्था एवं सूचनाओ का आदान-प्रदान त्वरित व सुचारू रूप से हो सके। इसके अतिरिक्त प्रत्येक बीट पुलिस अधिकारी को मोटरसाइकिल, बेल्ट, बैटन, बाॅडी वाॅर्न कैमरा से सुसज्जित किया गया है जिससे इस व्यवस्था को निर्बाध रूप से संचालित किया जा सके।

मीडिया सेल
गौतमबुद्धनगर पुलिस

यह भी देखे:-

राहत: बीते 24 घंटे में कोरोना 20 हजार से कम हुए मामले, 206 दिन में सबसे कम एक्टिव केस
ग्रेनो प्राधिकरण ने रोजा याकूबपुर व हल्दौनी में भी बनाए रैन बसेरा
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग की सदस्या सैयद शहजादी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा नि...
ग्रेटर नोएडा : 21 सितम्बर से श्री रामलीला -विजय महोत्सव (साईट- 4) की रंगारंग शुरुआत , 3 सितम्बर को ...
साइट 4 सेंट्रल पार्क के रखरखाव की जिम्मेदारी मिली उ0 प्र0 उद्योग व्यापार मंडल को
Coronavirus Update: देश में कोरोना वायरस के दर्ज हुए 31,222 नए मामले, 290 लोगों की मौत
डीपीएस ग्रेटर नोएडा के तीन छात्रों ने नीट परीक्षा में लहराया परचम
एचआईएमटी में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन, अंतःविषयक शोध और नवाचार पर जोर
ग्रेनो प्राधिकरण के विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के उपरांत अधिकारियों पर भी कार्रवाई की जाए,चौधरी प्...
दुजाना में ग्राम गौरव उत्सव आज, बम्ब वादन प्रतियोगिता और प्रतिभाओं का होगा सम्मान
U.P और दिल्ली में फिर शुरू होगी मानसूनी बारिश, 24 घंटों के दौरान यहां बारिश की संभावना
मंझावली–ग्रेटर नोएडा पुल मार्ग का भूमि पूजन, हरियाणा–यूपी विकास को मिलेगा नया आयाम
हिंडन डूब एरिया में अतिक्रमण पर चला ग्रेनो प्राधिकरण का बुलडोजर
नरेन्द्र भाटी डाढ़ा ने होली मिलन कार्यक्रम का किया आयोजन, क्षेत्रवासियों को दी होली की शुभकामनाएं
कूड़ा प्रबंधन में लापरवाही पर कार्रवाई: ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने कंपनी पर लगाया ₹42 हजार का जुर्मान...
शारदा यूनिवर्सिटी ने किया अपने पूर्व छात्र और न्यायाधीश अंकित तिवारी का भावभीना स्वागत