ऑटो एक्सपो सकुशल संपन्न काने के लिए डीएम बी.एन. सिंह ने की बैठक , दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

डीएम वार रूम गौतम बुध नगर से◽◽◽◽◽◽◽ आगामी 7 फरवरी से 12 फरवरी तक ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट में आयोजित होगा अंतरराष्ट्रीय इवेंट ऑटो एक्सपो ◽◽◽◽◽◽◽◽◽◽इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बीएन सिंह ने अपने कैंप ऑफिस नोएडा के सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक◽◽◽◽◽◽◽◽◽◽ सभी विभागीय अधिकारियों को समस्त प्रकार की तैयारियां करने के दिए आवश्यक दिशा निर्देश।◽◽◽◽◽◽◽◽◽◽

आगामी 7 फरवरी से 12 फरवरी तक जनपद में अंतर्राष्ट्रीय इवेंट ऑटो एक्सपो का आयोजन ग्रेटर नोएडा एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम को जनपद में सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बीएन सिंह के द्वारा अपने कैंप ऑफिस नोएडा के सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि विभागीय अधिकारियों के द्वारा आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय इवेंट एक्सपो मार्ट के संबंध में संबंधित अधिकारियों के द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र तत्काल प्रभाव से समस्त प्रक्रिया पूर्ण करते हुए निर्गत करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय इवेंट में प्रतिदिन लगभग एक लाख से अधिक जनसामान्य के पहुंचने की आशंका है। अतः जनपद में सारी व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहे इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने अपने स्तर पर सभी तैयारियां पहले से ही सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उनके द्वारा आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के होने वाले इवेंट में खानपान की व्यवस्था सुदृढ़ बनाने के संबंध में अपनी तैयारियां सुनिश्चित की जाएं और समय बद्धता के साथ सभी अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित करने की कार्रवाई की जाए। जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था के संबंध में मेट्रो एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को भी सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। अंतरराष्ट्रीय इवेंट के समय जनपद में कानून व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था मानकों के अनुसार कायम रहे इस संबंध में भी पुलिस विभाग के अधिकारियों के द्वारा समय रहते सभी तैयारियां पूर्ण करने के लिए उपस्थित अधिकारियों से अपेक्षा की गई है। इस अवसर पर डीसीपी राजेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिवाकर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट नोएडा एवं संबंधित अधिकारियों के द्वारा भाग लिया गया। राकेश चौहान जिला सूचना अधिकारी गौतम बुध नगर।

यह भी देखे:-

ई. ओ. पी. अग्रवाल की स्मृति में हॉस्टल भवन का नामकरण 'ई. ओ. पी. अग्रवाल सदन
LIVE Tokyo Olympics 2020: शॉटपुटर तेजिंदरपाल सिंह तूर का मुकाबला जारी,
अगस्त से सस्ता हो सकता है पेट्रोल, जानिए कच्चे तेल के उत्पादन पर क्या है ओपेक देशों का प्लान
आईजीआई एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, शौचालय से मिली पर्ची से हड़कंप
यास का असर: पूर्वी यूपी में आज और कल भारी बरसात की चेतावनी जारी, आंधी व तेज हवा के आसार
7 फरवरी को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होने वाली महापंचायत को लेकर भाकियू (अंबावता) ने सौंपा ज्ञापन
आखिर ऐसा क्या हुआ बुजुर्ग ने उठाया खौफनाक कदम, अपने पोते के साथ जहर पीकर दे दी जान, पढ़ें पूरी खबर
यूपी सरकार ने बड़े पैमाने पर नोएडा, ग्रेटर नोएडा और अन्य प्राधिकरण के अधिकारियों के तबादले वर्षों से...
केजरीवाल अब हरियाणा में चाहते हैं कांग्रेस से गठबंधन
भक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता के साथ विजय महोत्सव 2022 का आगाज
ग्रेनो प्राधिकरण ने 22 संस्थागत भूखंडों की योजना की लांच
नोवरा की पहल पर रोहिल्लापुर बारात घर का जल्द होगा जीर्णोद्धार, डीजीएम विजय रावल ने दी मंजूरी
पेट्रोल डीजल की बढ़ी दरों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन भानु ने दिया ज्ञापन
आज़ाद अधिकारी सेना के अध्यक्ष पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर पहुंचे नोएडा, धरना दे रहे किसानों का किया समर...
सैलरी लेने वाले शहीद नहीं... माओवादी हमले को लेकर आपत्तिजनक कॉमेंट पर लेखिका गिरफ्तार
सम्मान की बात : एयर इंडिया की पायलट कैप्टन जोया अग्रवाल बनीं संयुक्त राष्ट्र में महिला प्रवक्ता