जेवर में बनने वाला अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट इस क्षेत्र की तकदीर व तस्वीर बदल देगा : जे.पी. नड्डा

ग्रेटर नोएडा: जेवर में बनने वाला अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट इस क्षेत्र की तकदीर व तस्वीर बदल देगा
यहां के लोगों का जज्बा काबिलेगौर है और यह जज्बा और स्वागत मेरे लिए नही वरन् उस भारतीय जनता पार्टी के लिए है, जो देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा0 नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में मुल्क की तरक्की की नई इबारत लिख रही है- उपरोक्त शब्द आज दुनिया की सबसे बडी राजनैतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डा ने जेवर विधानसभा के जेवर टोल पर स्थित एक विशाल जनसभा में कहे।

ज्ञात रहे कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जनपद गौतमबुद्धनगर में यह उनका पहला आगमन था, जिसके लिए विधायक जेवर धीरेन्द्र सिंह ने व्यापक स्तर पर उनके स्वागततार्थ जोर शोर से तैयारियां की थी। जेवर विधानसभा के प्रत्येक गांव से किसानों व नौजवानों के जज्बें ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत को एक ऐतिहासिक क्षण में तब्दील कर दिया। जेवर टोल से 01 किमी0 पहले ही दोनों ओर पंक्तिबद्ध स्वागतकर्ताओं की कतार देखकर, राष्ट्रीय अध्यक्ष को मंच तक पैदल ही जाना पडा, जहां उनका पैदल चलते हुए, पुष्प वर्षा और भारतीय जनता पार्टी के गगनभेदी नारों से पूरा वार्तावरण भाजपामय नजर आ रहा था। हजारों लोगों की भीड आयी तो अपने नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करने थी, लेकिन भारी तादात और लोगों के उत्साह को देखकर, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे0पी0नडड्ा जी ने 10 मिनट उपस्थित लोगों का अभिवादन करते हुए, जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह का भी इस भारी स्वागत के लिए धन्यवाद किया।

इस विशाल जनसभा में अल्पसंख्यक भी भारी तादात में मौजूद रहे तथा स्वागत करने वाले लोगों के हाथों में ’’जेवर विधानसभा क्षेत्र में आपका स्वागत है’’ की पटिटयां भी थी।

इस मौके पर संगठन मंत्री उत्तर प्रदेश भाजपा श्री सुनील बंसल, पश्चिमी भाजपा के अध्यक्ष श्री अश्विनी त्यागी, क्षेत्रीय मंत्री विनोद त्यागी, जिलाध्यक्ष श्री विजय सिंह भाटी, उपाध्यक्ष श्री सुशील शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष अनिल शर्मा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्री अन्नू पंडित, एड0 अतुल शर्मा, किसान संघ के जिलाध्यक्ष श्री विजेन्द्र चैधरी, गनपत सिंह सूबेदार, चन्दर सिंह, विजेन्द्र सिंह, कपिल गुर्जर, पूर्व महानगर अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह, मनोज गर्ग, योगेश अत्री, पे्रमवीर सिंह प्रधान भवोकरा, लालमन सिंह प्रधान चैरोली, लेखराज सिंह प्रधान अली अहमदपुर उर्फ गढी, ऋषि प्रधान कर्रोल, राजेश सिंह चैहान, मुकेश प्रधान जी, वीरेन्द्र सिंह प्रधान जी, राजवीर सिंह नेता जी, संजय पारासर, मोहन सिंह, मनोज भाटी, रामसिंह नेता जी, संजय प्रताप सिंह आदि हजारों लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

पंचायत चुनाव का आगाज, जानिए गौतमबुद्ध नगर में कितने लोगों ने कराया नामांकन  
आप सभी निकायों में प्रत्याशी उतारेगी - भूपेन्द्र जादौन
बीजेपी के सेवा पखवाड़े के तहत नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे का एलान, जगदीप धनखड़ की भारी मतों से शानदार जीत, विपक्ष की उम्मीदवार मा...
यूपी चुनाव: अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- नहीं लड़ूंगा अगला विधानसभा चुनाव
सपाइयों ने बनाई ज्योतिराव फुले जी की जयंती,  नगर निकाय चुनाव को लेकर पार्टी में हुआ मंथन
उत्तर प्रदेश में बिजली मूल्य वृद्धि पर भाकियू ने तहसील स्तर पर दिया धरना
लोकसभा 2019: सपा बसपा ने तय किया , कौन कहां लड़ेगा, फाइनल लिस्ट जारी की गई
मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर जनसम्पर्क अभियान पर हुई चर्चा 
सपा की मासिक बैठक संपन्न
अन्ना हजारे दादरी से दिल्ली आंदोलन की करेगें शुरूआत
बृजपाल राठी (प्रधान) भाजपा में हुए शामिल, उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की मौजूदगी में हुए शामिल
प्रियंका गांधी से मिले दीपक भाटी चोटीवाला, संसद में नई पारी की शुभकामनाओं संग सामाजिक मुद्दों पर चर्...
अन्ना आन्दोलन को करप्शन फ्री इण्डिया देगा समर्थन
मायावती का इस्तीफा और इतना सन्नाटा क्यों है भाई?
गांवों की समस्या का जल्द निस्तारण करे ग्रेनो प्राधिकरण, नहीं तो होगा आंदोलन : मनोज चौधरी