स्व. बाबू हुकुम सिंह की प्रतिमा का रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे अनावरण

ग्रेटर नोएडा। अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान ग्रेटर नोएडा के संस्थापक संरक्षक स्व. बाबू हुकुम सिंह की प्रतिमा की स्थापना गुर्जर शोध संस्थान में किया जा रहा है, जिसका अनावरण 31 जनवरी को किया जाएगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णपाल गुर्जर, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री करेंगे। प्रेस क्लब में आयोजित प्रेसवार्ता में संस्थान के अध्यक्ष योगेन्द्र चौधरी ने बताया कि स्व. हुकुम सिंह की प्रतिमा का अनावरण उनके द्वारा जनहित में किए गए सामाजिक व राजनैतिक कार्यों के लिए किया जा रहा है, जिसके आगामी पीढ़ी उनसे प्रेरणा ले सके। उन्होंने बताया कि गुर्जर संस्थान गुर्जर समाज का आगे बढ़ाने के लिए कई तरह के कार्यक्रम कर रहा है, जिसमें शिक्षा, समाज के विकास के लिए निःशुल्क कोचिंग व्यवस्था के साथ देश भर से आने वाले युवाओं को जागरुक किया जा रहा है।

गुर्जर संस्थान समाज के उत्थान के लिए समय-समय पर प्रोत्साहन देने वाले कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामाजिक कार्यक्रम एंव नई पीढ़ी के विकास के लिए हमेशा तत्पर है। इस दौरान हरिश्चन्द भाटी, संरक्षक व संस्थापक अध्यक्ष ने गुर्जर इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि गुर्जर समाज के सम्राट मिहिर भोज ने शासन किया और समाज के किए काम किया। अंग्रेजों ने दो सौ साल तक गुर्जरों पर देश में अत्याचार किया है। पिछले छह माह से गुर्जर वंश और उनके लेख अभिलेखों के लिए शोध का कार्य शुरु किया गया है, ताकि लोगों को गुर्जर वंश की सही जानकारी लग सके। इस दौरान सुभाष भाटी, सचिव सहित कई लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

भारतीय कुर्मी महासभा ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन, सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्ट...
तेजी से हकीकत बन रहा है प्रधानमंत्री मोदी का सपना, सरकारी बैंकों ने भी वो कर दिखाया जो पीएम चाहते थे...
Covid India Update : 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 27 हजार से ज्यादा मामले, 284 मौतें
54वां आईएचजीएफ दिल्ली मेला-ऑटम 2022 : श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री डॉ. रघुराज सिंह समेत कई वीआईपी ने...
यूपी चुनाव 2022: 150 उम्मीदवारों का टिकट काटेगी भाजपा, फॉर्मूला तैयार
 अपराध: अब नही बचेंगे माफ़िया, सीएम योगी ने दिया यह सख्त आदेश
METZ Launches Premium QLED+ TVs in India: A New Era of Viewing Experience
16वीं मंजिल से कूदकर युवक ने दी जान 
लखनऊ: 20 दिसंबर के बाद कभी भी चुनाव की घोषणा
क्षेत्रीय युवाओं के लिए कंपनियों में 40% हिस्सेदारी सुनिश्चित करवा कर तेजपाल नागर ने किया है, ऐतिहास...
Aryan Khan Bail LIVE Updates: ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान आर्थर रोड जेल से हुए रिहा
ग्रेटर नोएडा : घर में महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस
वाराणसी में आपसी विवाद में तोड़ दिया मुंशी प्रेमचंद के घर की टंकी, गर्मी में पानी का संकट
सरकार-किसान में ठनी, एमएसपी पर नहीं बन रही बात
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में फैकल्टी र्स्पोटस फैस्ट 2021 का भव्य आयोजन
कांशीराम पुण्यतिथि: मायावती बोलीं- सरकार बनी तो बदले की भावना से रोकी नहीं जाएंगी केंद्र व राज्य की ...