समसारा विद्यालय ने विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया परीक्षा पे चर्चा का सीधा प्रसारण

ग्रेटर नोएडा : सोमवार को समसारा विद्यालय के कक्षा आठवीं से लेकर कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने परीक्षा पे चर्चा नामक कार्यक्रम में हिस्सा लिया | समसारा विद्यालय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की ऑन लाइन प्रसारण की व्यवस्था विद्यालय परिसर में करवाई | जिसका सीधा प्रसारण प्रसारित किया गया | विद्यार्थियों , अभिभावकों और अध्यापकों के लिए यह आयोजन अत्यंत ही लाभकारी साबित हुआ | विद्यार्थियों ने जाना कि हमें अपना लक्ष्य हमेशा ऊँचा रखना चाहिए और अपनी इच्छा शक्ति और आत्मविश्वास को मजबूत रखना चाहिए | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे अपने बच्चे पर किसी तरह का दबाव नहीं डालें और उनसे अपेक्षाएं तो रखें परन्तु हर कदम पर उनका साथ भी दें | उन्होंने अभिभावकों से अनुरोध किया कि वे किसी भी बच्चे की तुलना किसी और से न करें साथ ही उन्होंने कहा कि अपने बच्चे को अपना सामाजिक स्तर पर दिखावे का जरिया न बनाएं बल्कि उसकी गलतियों को प्रेमपूर्वक सुधारने का प्रयास करें | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सभी विद्यार्थियों को टेक्नोलॉजी से परिचित रहने को कहा परन्तु उस तरह की टेक्नोलॉजी जो उन्हें देश- दुनिया के भिन्न ज्ञान से जोड़े | उन्हें कुछ नई जानकारी दे साथ ही उनका मानसिक तौर पर विकास करे | उन्होंने अपने इस परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे अपने भविष्य का चुनाव करने से पूर्व उन अध्यापकों से सलाह ले जिन्होंने उन्हें कुछ साल पढ़ाया है जिससे विद्यार्थी वो दिशा अपनाएं जो उन्हें सफल भविष्य की ओर ले जा सकती है | समसारा विद्यालय की प्रधानाचार्या कैप्टेन प्रवीन रॉय ने इस चर्चा को सभी सन्दर्भों में लाभदायक माना और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया |

यह भी देखे:-

"GACS का एक और मंथन कार्यक्रम " 15 फ़रवरी को
पलवल जिले के ग्राम भिड़ुकी में शहीद तेजपाल जी की पुण्यतिथि पर प्रतिमा का अनावरण, शहीदों के सम्मान में...
जेवर : भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा  निकाली गई ट्रैक्टर रैली
वोकल फॉर लोकल :प्रधानमंत्री शनिवार को पहले 'भारत खिलौना मेला' का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे
श्री धार्मिक रामलीला कमेटी सेक्टर पाई द्वारा आयोजित रामलीला में श्रीराम जन्म और सीता जन्म की लीला ने...
चांद पर भारत के पहले कदम का गवाह बना एकेटीयू
यमुना प्राधिकरण स्टाल ने खींचा निवेशकों का ध्यान, इंडिया मेडटेक एक्स्पो 2025 में दिखी विकास की झलक
दो साल के बच्चों पर कोरोना वैक्सीन का दुनिया में पहला ट्रायल कानपुर में
राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में किया गया गिरफ्तार
शारदा विश्वविद्यालय में कम्प्यूटिंग, संचार और इंटेलिजेंट सिस्टम पर इंटरनैशनल सेमिनार का आयोजन
लोकसभा चुनाव : डीएम -एसएसपी ने पारा मिलिट्री फोर्स के साथ पैदल गश्त किया
मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत पुलिस कमिश्नर ने किया "पिंक बूथ" का उद्घाटन, महिलाओं को मिलेगी त्वरित सुरक...
यमुनाएक्सप्रेस वे प्राधिकरण की बोर्ड बैठक, जानिए क्या है खास
Covid 18: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मिर्ची गैंग के तीन बदमाश एनकाउंटर में घायल, एसटीएफ नोएडा का एक सिपाही भी घायल
कांग्रेस के बाद आज बीजेपी का उपवास