सिटी हार्ट में मनाया गया लोहरी पर्व

सिटी हार्ट में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी महोत्सव।
दादरी कटहरा रोड स्थित सिटी हार्ट एकेडमी मे लोहरी पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य जी भाटी ने बताया कि लोहरी पर्व वैसे तो पंजाब में धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन उत्तर भारत में भी अब इस त्यौहार को बड़े धूमधाम से मनाते हैं। यह त्यौहार मकर सक्रांति से पहले मनाया जाता है। किसान अपनी फसल कटने के बाद या किसी परिवार में शादी व संतान के होने के बाद पहली लोहड़ी बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इस दिन शाम को सभी आग जलाकर रेवड़ी तिलसकरी का भोग लगाते हैं। सिटी हार्ट अकैडमी में भी बच्चों द्वारा लोहड़ी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बच्चे सुबह से ही रंगीन पोषक पहनकर रंगबिरंगी वेश भूषा में उपस्तिथ हुए। द्रोणाचार्य व शंकराचार्य हाउस के बच्चों ने गिद्दा, व पंजाबी भांगड़ा कर त्यौहार को धूमधाम से मनाया। बड़ी क्लास के बच्चों में पतंग प्रतियोगिता भी रखी गई। फहजल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल के प्रबंधक संदीप भाटी ने सभी को लोहड़ी और मकर सक्रांति की हार्दिक बधाई दी।
इस दौरान लविश भाटी शीतल नीलम चंचल चंदेल अजय रजनीश अरविंद राखी बैंसला आरती शर्मा नूतन वर्मा अनमोल संजना दीपक आसिफ अमिता रवि शर्मा नीतू नीता दास अमिता परीदाजय अभिभावक गण आदि मौजूद रहे |

यह भी देखे:-

INITIATIVE OF RYAN ASTRONOMY CLUB - INTERVIEW WITH THE SUN
जी डी गोयंका स्वर्ण नगरी में मनाया गया ग्रेजुएशन डे समारोह
यूनिजिफ ने आयोजित की ग्लोबल लीडर्स कांफ्रेंस, 21वीं सदी के कौशल और शिक्षा पर हुई चर्चा
एपीजे इंटरनैशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन
जी डी गोयनका में धूमधाम से मनाया गया दक्षिण भारतीय त्यौहार ओणम
मरीजों के बेहतर इलाज हेतु छात्रों को निरंतर शोध करना जरूरी - डॉ. एच0एम0एस0 रेहान, आईटीएस डेंटल कॉले...
जेपी इंटरनेशनल स्कूल,ग्रेटर नोएडा में अंतर्राष्ट्रीय नृत्य दिवस का आयोजन
टाटा मोटर्स ने दी ओलंपिक खिलाड़ियों को ये दमदार कनेक्टेड कार
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय की एन.एस.एस यूनिट 3 द्वारा वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान
एकेडमिक प्रोफाईल आइडेंटिटी (APID) सफलतापूर्वक की गई लॉन्च
यमुना में झाग को लेकर सियासी बवाल, भाजपा ने दिल्ली सरकार तो आप ने यूपी-हरियाणा को ठहराया दोषी
मोदी की कार्यवाही से काफी खुश हैं शारदा विश्वविद्यालय के शिक्षक
जी. डी. गोयंका में गुड फ्राईडे एवं ईस्टर का सन्देश छात्रों को आॅन लाइन
‘‘शोध हेतु विषय वस्तु एवं गुणवत्ता की परख में एथिकल कमेटी का महत्वपूर्ण योगदान - डाॅ0 हरमीत सिंह रेह...
जी.एल बजाज के वाइस चेयरमैन ‘‘राष्ट्रीय शिक्षा रत्न’’ अवार्ड से सम्मानित
मिहिर भोज इंटर कॉलेज में सम्पन्न हुआ वार्षिकोत्सव समारोह