ग्रेटर नोएडा की सुपर मॉम्स ने राष्ट्रीय डान्सिंग मॉम में परचम लहराया

ग्रेटर नोएडा : आसनसोल , पश्चिम बंगाल स्थित रबिंदर भवन में राष्ट्रीय डान्स स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप के अंतर्गत राष्ट्रीय डान्सिंग मॉम की एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन 5 जनवरी 2020 को डान्स स्पोर्ट्स काउन्सिल ओफ इण्डिया व बंगाल डान्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन के माध्यम से किया गया ।

राष्ट्रीय डान्सिंग सुपर मॉम्स की प्रतियोगिता में गोवा , कर्नाटक , महाराष्ट्र , बंगाल , उत्तर प्रदेश , पंजाब , हरियाणा , जम्मू & कश्मीर , बिहार , झारखण्ड, मध्यप्रदेश , चण्डीगढ़ राजस्थान आदि राज्यों से राज्य स्तर पर जीतकर चयनित हुई 26 डान्सिंग सुपर माम्ज़ ( माँ ) शामिल रही ।
अंडर 35 में कुल 9 डान्सिंग मॉम्ज़ शामिल थी .

और उनके मध्य “ कैमराला गाँव ग्रेटर नॉएडा निवासी श्रीमती चेतना नागर “ ने “ सिल्वर मेडल ( रजत पदक ) ” जीतकर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया।

और अबव 35 वर्ष से ऊपर के वर्ग में भिन्न भिन्न राज्यों की कुल 17 डान्सिंग मॉम्ज़ प्रतियोगिता में शामिल रही । इनके सभी के मध्य गौतमबुद्ध नगर को पहली बार बीटा 2 , ग्रेटर नॉएडा निवासी श्रीमती अर्पिता श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक ( गोल्ड मेडल ) जिताया । ये जिले के लिए इतिहास बना है ।

पिछले पाँच वर्षों में जी बी नगर की मम्मियो ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में डान्सिंग डान्सिंग मोम वर्ग में रजत और कांस्य तो जिताया मगर स्वर्ण पदक कभी नहीं मिला । इस बार अर्पिता श्रीवास्तव जीतकर ने जिले के साथ प्रदेश का भी नाम ऊँचा कर दिया ।
दोनो डान्सिंग खिलाड़ियों ने 2019 में पहले ग्रेटर नॉएडा में जुलाई माह में आयोजित ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता व 3 नवम्बर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई थी ।

उत्तर प्रदेश डान्स स्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र नागर , व सचिव रजनीकान्त ठाकुर , जी बी नगर डान्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती अंजु कोहली व सचिव रवि ठाकुर ने सबको बधाई दी और आगामी ज़िला स्तरीय डान्स स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में परिवार सहित सम्मान करने की घोषणा की ।
साथ ही दोनो का चयन अंतराष्ट्रीय डान्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हो गया है जल्द ही तिथि व देश की सूचना दोनो डान्सिंग खिलाड़ियों को भेज दी जाएगी ।

यह भी देखे:-

केंद्र तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग के अलावा किसी भी अन्य प्रस्ताव पर चर्चा को तैयार- नरेंद...
CBSE Board Exam 2021 : सीबीएसई दसवीं व बारहवीं की परीक्षा को लेकर शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान 
जी.एल बजाज प्रबन्धन संस्थान को मिला अवार्ड ऑफ एक्ससलेंस का सम्मान
अफगानिस्‍तान : तालिबान सरकार के मुखिया होंगे अब्‍दुल गनी बरादर!
पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का निधन
एनकाउंटर  चालू है, एक रात मे तीन एंकाउंटर 5 बदमाश घायल, सात दिन में आठ एंकाउंटर 14 घायल, सात फरार
उत्तर प्रदेश अपने स्वयं के अंतरराष्ट्रीय व्यापर शो के लिए तैयार
शराब के नशे में धुत रईसजादों ने पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने का किया प्रयास, छह गिरफ्तार
51 फिट की शिव प्रतिमा के लिये आधार शिला पूजन हुआ सम्पन्न, सी ईओ नरेंद्र भूषण जी ने रखी आधार शिला
सपा नेता विजेंद्र भाटी ने भाजपा का दामन थामा, पूर्व मंत्री नरेंद्र भाटी के भाई हैं बिजेंद्र भाटी
लॉक डाउन के अवधि की स्कूल फीस माफ़ हो : नेफोमा
24 वीं मंजिल से गिरकर महिला की मौत
चीन पर एक और वार, लोकप्रिय ऑनलाइन गेम पब्जी समेत 118 चीनी ऐप्स बैन
तमिलनाडुः कार में DGP ने महिला IPS को गाना सुनाकर किया KISS, महिला IPS की डीजीपी की शिकायत शासन ने ...
यूनिफॉर्म सिविल कोड : 'धर्म-जाति समुदाय से ऊपर उठ रहा देश, लागू हो यूनिफॉर्म सिविल कोड' - दिल्ली हाई...
ईएमसीटी (इथोमार्ट चैरिटेबल ट्रस्ट ) द्वारा संचालित ज्ञानशाला में शिक्षक दिवस धूम धाम से मनाया गया