प्रेरणा विमर्श – 2020 में भारत की संकल्पना व विरासत पर होगा चिंतन

7-9 फ़रवरी को होगा विशेष आयोजन

नोएडा : प्रेरणा जनसंचार एवं शोध संसथान और जनसंचार एवं मीडिया अध्ययन विभाग गौतमबुद्ध विश्विद्यालय के तत्वाधान में प्रेरणा विमर्श 2020 के आयोजन के सम्बन्ध में शुक्रवार को नोएडा मीडिया क्लब में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया . प्रेरणा विमर्श – 2020 कार्यक्रम का उद्धेश्य भारत की संकल्पना व विरासत में मीडिया को दिशा व दशा पर गंभीर चिंतन होगा . मीडिया को संबोधित करते हुए गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भगवती प्रसाद शर्मा ने कहा भारत नाम है एक सतत प्रवाह का। हजारों वर्षों पुरानी यह संस्कृति संवाद की सुंदर प्रक्रिया से होकर विकसित हुई है।

श्रीकृष्ण कहते हैं- ‘अध्यात्मविद्या विद्यानां वादः प्रवदतामहम्।’
‘मैं विद्याओं में अध्यात्मविद्या हूँ, और सत्य निर्णय के लिये परस्पर वाद करने वालों के बीच किया जाने वाला वाद हूं।

हमने यह भी कहा ‘वादे-वादे जायते तत्वबोधो’ विचारों के अलग-अलग मार्गों से होते हुए ही सत्य तक पहुंचा जा सकता है। भारत की ‘संवाद संस्कृति’ की कड़ी में एक विनम्र प्रयास है- ‘प्रेरणा विमर्श -2020’।

प्रेरणा जन संचार एवं शोध संस्थान तथा गौतम बुद्ध विवि के जन संचार विभाग के संयुक्त प्रयास से 7, 8, 9, फरवरी 2020 को गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में इसका आयोजन किया जा रहा है।

‘विरसात’ नाम से हो रहे इस आयोजन का विषय (थीम) – ‘भारतीय संस्कृति और मीडिया’ है। समाज में विमर्श के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह काम मीडिया करता रहा है। भारत की संकल्पना मीडिया में कितनी स्पष्ट है और कितनी प्रतिविंबित होती है यह विचार का विषय है।

मीडिया काॅन्क्लेव, सोशल मीडिया काॅन्क्लेव और फिल्म फेस्टिवल के माध्यम से तीन दिनों में इस विषय से जुडे विभिन्न आयामों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम में देश के मूर्धन्य चिंतक, प्रिंट-टीवी के वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, पत्रकारिता के अध्यापक और विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।

तीन दिवसीय इस कार्यक्रम के साथ पत्रकारिता के छात्र-छात्राओं के लिए ‘नए भारत का मीडिया’ विषय पर निबंध प्रतियोगिता और ‘पत्रकर प्रतिभा खोज परीक्षा’ का भी आयोजन किया किया जा रहा है। फिल्म फेस्टिवल के लिए ♦ भारतीय संस्कृति एवं युवा, ♦ नारी सशक्तीकरण एवं सुरक्षा, ♦ भारतीय धरोहर ♦ सामाजिक समरसता ♦ पर्यावरण एवं जल संरक्षण विषय पर फिल्म एवं वृत्त चित्र मांगे गए हैं।
फिल्म फेस्टिवल, निबंध प्रतियोगिता और पत्रकार प्रतिभा खोज परीक्षा के सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगियों को सम्मान व पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके साथ ही महिला लेखकों और पत्रकारों का उनके लेखनी और रिपोर्ट के आधार पर सम्मान किए जाने की भी योजना है।

कार्यक्रम से एक दिन पूर्व 6 फरवरी को भारतीय संस्कृति और पत्रकारिता विषय से जुड़ी एक प्रदर्शनी का उद्घाटन विश्वविद्यालय परिसर में होगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम में भागीदारी करने के इच्छुक व्यक्ति पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) के माध्यम से अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।

कार्यक्रम का समापन 9 फरवरी को अपराह्न 3 बजे से है। यह सार्वजनिक कार्यक्रम रहने वाला है। इसमें किसी पंजीकरण की आवश्यकता नहीं रहेगी।

यह भी देखे:-

भक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता के साथ साईट 4 ग्रेनो में विजय महोत्सव शुरू, कल से होगा रामलीला का मंचन
सीएम योगी ने किया अभ्युदय योजना का शुभारंभ, सभी मंडलों में फिजिकल और वर्चुअल क्लास की मिलेगी
CORONA के साथ युद्ध  में सरकार के साथ खड़ा हुआ अन्तार्ष्ट्रीय शूटर शिवम ठाकुर, ऐसे करेंगे आर्थिक सहयो...
रेडमिसेवर इंजेक्शन की कालाबाजारी कर रहे चार आरोपी गिरफ्तार    
देश के 150 जिलों में लॉकडाउन की आहट, संक्रमण के हालात पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है सलाह
Coronavirus India: दैनिक मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी, पिछले 24 घंटे में सामने आए 43733 नए मामले
मेरठ: राज्यपाल आज ऑनलाइन करेंगी 30 करोड़ की लागत से बने भवनों का लोकार्पण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओें क...
बीसीसीआई ने जारी किया कैलेंडर: लखनऊ करेगा भारत-श्रीलंका टी-20 मैच की मेजबानी, 18 मार्च को होगा मुकाब...
बंगलूरू में शुरू हुआ एशिया का सबसे बड़ा एयरो इंडिया-2021 शो
Ryanite Ameishi Raghu Awarded at HT Peace Essay Writing Competition
पीएम मोदी के वाराणसी आगमन की तैयारियों का जायजा लेने आएंगे सीएम योगी, परियोजनाओं का करेंगे निरीक्षण
"ब्रेन कंप्यूटर इंटरफेस के लिए मशीन लर्निंग के अनुप्रयोग" पर व्याख्यान
ईशान लॉ कॉलेज में प्राविधिक स्वयं सेवकों का कलस्टर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न
पीआरवी में तैनात तीन पुलिसकर्मी निलंबित
भगवान चित्रगुप्त पूजा को लेकर चित्रांश फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक
Monsoon Update: यूपी के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी