नेशनल डांस स्पोर्ट विजेता विक्की गौतम का  किसान एकता संघ ने किया भव्य स्वागत

दनकौर :गुरुवार को किसान एकता संघ के पदाधिकारियों ने नेशनल डांस स्पोर्ट चैम्पियन विजेता डूंगरपुर रीलखा निवासी विक्की गौतम का फूल मालाएं तथा पगड़ी बांधकर जोरदार स्वागत किया।

संगठन के मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने बताया की वेस्ट बंगाल में हुए नेशनल डांस स्पोर्ट चैम्पियन शिप 2020 में 15 राज्यो के डांस प्रतियोगीयो ने भाग लिया  ।जिसमें उत्तर प्रदेश के डूंगरपुर रीलखा निवासी विक्की गौतम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल जीत कर देश में अपने गांव और जिले का नाम रोशन किया ।यह प्रतियोगिता 4 व 5 जनवरी 2020 को वेस्ट बंगाल आसंसोल में हुई थी विक्की गौतम पूर्व में भी जिले व प्रदेश तथा नेशनल डांस स्पोर्ट चैम्पियन शिप में दर्जनो गोल्ड मेडल जीत चुका है ।अब इसका चयन मलेशिया या थाइलैंड में होने वाली नेशनल डांस स्पोर्ट चैम्पियन प्रतियोगिता में हुआ है ।यह जानकारी नेशनल डांस स्पोर्ट चैम्पियन शिप के कोच रजनीकांत ठाकुर ने दी किसान एकता संघ द्वारा ऐसी होनहार प्रतिभा ओ का भविष्य में भी स्वागत और सम्मान होता रहेगा। इस स्वागत सम्मान में राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान,राजेन्द्र नागर,श्रीकृष्ण बैसला,रमेश कसाना,जतन सिंह भाटी,सतीश ,कृष्ण नागर,महेन्द्र सिंह,सुभाष कसाना, सुखबीर,सुभाष गौतम,मेहरचंद,सोनू गौतम,कृष्ण ठाकुर,आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। — साभार ख़ालिद सैफ़ी

यह भी देखे:-

जारचा पुलिस की बड़ी सफलता: अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार
आईटीएस कॉलेज में होगा राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन
Covid-19: कोरोना के मुश्किल भरे दौर में दिल्ली पुलिस बनी 'देवदूत', खबर पढ़कर आप भी करेंगे तारीफ
कैप्टन अमरिंदर आज पीएम मोदी से कर सकते हैं मुलाकात, कांग्रेस में बेचैनी
आईआईएमटी कॉलेज में पहुंचे व्‍हेन ओबामा लब्‍ड ओसामा फिल्म के स्‍टार
नेफोमा ने सेनिटाईजेशन के टेंडर के लिए फ़ायर विभाग से अनुरोध किया
सीएम योगी कल आएंगे वाराणसी, कोरोना संक्रमण रोकने की तैयारियों की करेंगे समीक्षा
COVID 19 India News: पिछले 24 घंटे में सामने आए 26 हजार से ज्यादा मामले, 383 लोगों की मौत
यूपी पंचायत चुनाव: मैनपुरी में मुलायम सिंह की भतीजी संध्या यादव ने भाजपा के टिकट पर किया नामांकन
सीबीएसई का फैसला: थ्योरी के लिए 60 व प्रैक्टिकल के लिए होंगे 40 अंक, सभी कौशल विषयों के अंकों का वित...
केरल के लड़के ने बनाया माइक-स्पीकर वाला मास्क, डॉक्टरों को संवाद में होगी आसानी
गर्लफ्रेंड के महंगे शौक को पूरा करने के लिए करते थे एटीएम फ्रॉड, पुलिस ने पकड़ा
अवैध हथियार सहित एक बदमाश गिरफ्तार
Nobel Prize in Chemistry: बेंजामिन लिस्ट और डेविड डब्ल्यूसी मैकमिलन को दिया जाएगा रसायन विज्ञान में ...
DSSSB Recruitment 2021: दिल्ली में टीचिंग और नॉन-टीचिंग के पदों पर ढेरों नौकरियां, यहां से जानिए पूर...
चुनाव का बिगुल फूंका, जानिए असम, बंगाल समेत इन पांच राज्यों में कब होगा चुनाव