प्रॉपर्टी की खातिर अपने ने ही बहाया था राशन डीलर का खून

ग्रेटर नोएडा : प्रॉपर्टी के लिए रिश्तो को तार-तार करने वाला एक सनसनीखेज मामला दनकौर क्षेत्र में प्रकाश में आया है। प्रॉपर्टी के लिए सगे भाई ने अपने एक साथी के साथ मिलकर अपने अंधे भाई को मौत के घाट उतार दिया। और खुद वादी बनकर मुकदमा दर्ज करा दिया. पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी भाई व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।

दरअसल पूरा मामला ये है कि 31 दिसम्बर की शाम को दनकौर थाना क्षेत्र के मुतैना गांव के जंगलों में राशन डीलर धर्मवीर का शव खून से लथपथ मिला था । इस दौरान धर्मवीर के भाई हरवीर द्वारा गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था. अपने शिकायत में उसने कहा कि यह लोग मृतक से राशन कोटा लेना चाहते थे. इसीलिए इन्हीं लोगों ने हत्या की है। पुलिस ने तीनों लोगों खिलाफ मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन अपनी जांच जांच जारी रखी। पुलिस ने जब गहन जांच की तो पता चला की हरवीर के द्वारा ही अपने भाई धर्मवीर की हत्या की गई है । आरोपी ने बताया प्रॉपर्टी की वजह से उसने अपने भाई की हत्या की थी । मृतक धर्मवीर की शादी नहीं हुई थी । वह अपनी प्रॉपर्टी बेचकर अन्य दो भाइयों को देना चाहता था. इसी डर से हरवीर ने अपने एक साथी को 3 लाख रुपए का लालच देकर अपनी घिनौनी साजिश में मिला लिया और धर्मवीर को मौत के घाट उतार दिया। इन लोगो ने धर्मवीर को गोली मारी और उसके शव को फेंककर गांव में आ गए । फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी देखे:-

कोरोना का कहर : उत्तर प्रदेश में स्कूल-कॉलेज फिर से बंद, जानिए- कब तक बंद रहेंगे?
शराब आ रही, मुर्गा आ रहा ...यानी पंचायत चुनाव आ गया
बिल्डर के कर्मचारी ने लूट की झूठी सूचना दी, भाई के साथ गिरफ्तार, लूट की रकम बरामद
केजरीवाल ने गोवा में युवाओं को सरकारी नौकरियां समेत किए कई वादे
जातियों में बंटे सम्राट पृथ्वी राज चौहान, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग
Mulayam Singh Yadav Death : सीएम योगी ने मुलायम सिंह के निधन पर जताया शोक, जानिए क्या सन्देश दिया
पार्टियों को करना चाहिए आत्मनिरीक्षण , पंडित नेहरू और वाजपेयी लोकतंत्र के आदर्श - नितिन गडकरी
भारत की पहली स्मार्ट चिमनी लॉन्च: क्रॉम्पटन की Sylvaire और AQNova सीरीज़ से रसोई बनेगी और भी सुरक्षि...
86.16 लाख से अधिक खुराकें एक दिन में दी गई, कोरोना वैक्सीनेशन में दुनिया भर में अव्वल भारत
PM मोदी ने लॉन्‍च की RBI की रिटेल डायरेक्‍ट स्‍कीम, होगा एक लोकपाल पोर्टल
कोरोना: Monoclonal Antibody Therapy हो सकती है कारगर, 12 घंटे में ही ठीक हुए मरीज
लखनऊ: 20 दिसंबर के बाद कभी भी चुनाव की घोषणा
55 घंटे में गिरी BJP सरकार,HD कुमारस्वामी होंगे कर्नाटका के नए मुख्यमंत्री
गलगोटिया यूनिवर्सिटी फोरेंसिक साइंस रिसर्च को देगा बढ़ावा, "शास्त्रा" के साथ किया समझौता हस्ताक्षर
अभिज्ञान 2018 में स्काई लाइन के छात्रों ने लहराया परचम
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन आयोजित की गयी स्पेशल असेंबली गणेश चतुर्थी