एसटीएफ के हत्थे चढ़े वांटेड ईनामी बावरिया डकैत

सीओ एसटीएफ नोएडा यूनिट राजकुमार मिश्र ने बताया आज दिनांक 8-1-2020 को यूपी एसटीफ की नोयड़ा यूनिट को एटा पुलिस के सहयोग से जनपद फ़र्रुख़ाबाद से डकैती की घटना में वांछित चल रहे *50,000-50,000 रुपये के दो इनामी अपराधियों * सहित कुल 3 लोगों को थाना कोतवाली देहात क्षेत्र एटा से गिरफ़्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। ये तीनो घुमंतू बावरिया जनजाति से है और घरों में चोरी , डकैती , डकैती के साथ सामूहिक बलात्कार , नक़ब्जनी जैसी घटनाओं को अंजाम देते है।

गिरफ़्तार अभियुक्त

*1- लल्ला@राजकुमार बहेलिया @राजू@मनोज पुत्र कुंदन लाल @ विजयपाल, निवासी गैसिंगपुर,थाना मोहम्मदाबाद फ़र्रुख़ाबाद *
2- आकाश बहेलिया पुत्र कुंदन लाल @ विजयपाल, निवासी गैसिंगपुर,थाना मोहम्मदाबाद फ़र्रुख़ाबाद
3- करन सिंह पुत्र मूलचंद @ गिरिराज बहेलिया निवासी इकरन थाना चिकसाना भरतपुर , राजस्थान
लल्ला@राजकुमार पर डकैती , डकैती के साथ हत्या और डकैती के साथ सामूहिक बलात्कार नक़ब्जनी जैसी गम्भीर घटनाओं के लगभग 24 अभियोग, आकाश पर 14 और करन पर 19 अभियोग पंजीकृत है । प्रमुख घटनायें निम्न है
1- वर्ष 2000में थाना मोहम्मदाबाद फ़र्रुख़ाबाद में 2 भाइयों की हत्या करके घर में डकैती डालना
*2-वर्ष 2001 में थाना एलाऊ मैनपुरी क्षेत्र में ग्रहस्वामिनी को गम्भीर रूप से घायल करके घर में डकैती डालना *
3-वर्ष 2008 में कंपिल फ़र्रुख़ाबाद में डकैती की कई घटनाओं को अंजाम देना
4- वर्ष 2016 में थाना रबपुरा गौतमबुद्ध नगर में ईंट भट्टे पर डकैती के साथ सामूहिक बलात्कार की जघन्य घटना को अंजाम देना( लल्ला और राजकुमार दोनो वांछित)
5- वर्ष 2017 में थाना मोहम्मदाबाद फ़र्रुख़ाबाद घर डकैती डालना और नगदी , आभूषण के साथ एक डबल बैरल बंदूक़ भी ले जाना ( लल्ला और आकाश वांछित)
पिछले एक वर्ष से ये एटा में रह रहे थे जिस दौरान इन्होंने जनपद एटा में लूट नक़ब्ज़नी और चोरी की 12 घटनायें कारित करी थी जिनका अनावरण भी हुआ है।

बरामदगी

1- सोने चाँदी के ज़ेवर – 2.5kg
2- 1,20,000 कैश
3- 3 cmp 315 बोर व कई कारतूस
4- 2 मोटरसाइकल

यह भी देखे:-

गैंगस्टर परिवार ने छुपाई अपनी असलियत, बेटी की शादी के बाद खुलासा, धोखाधड़ी का मामला दर्ज
डिलीवरी बॉय की मोटरसाइकिल चोरी
अवैध हथियार सहित एक गिरफ्तार
नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार
अश्लील फोटो और वीडियो भेज कर 10 गुना लोन की किस्त वसूलने वाला गैंगस्टर गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे तीन गिरफ्तार
सेक्टर-39 पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक घायल, तीन गिरफ्तार — एंडेवर गाड़ी से चोरी का सामान बरा...
छात्र के साथ कुकर्म मामला : पोस्को एक्ट में स्कूल स्टाफ गिरफ्तार
निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरा युवक, मौत
शामली में गिरफ्तार हुए भाजपा नेता के हत्यारोपी, 50 हज़ार का था ईनाम
ग्रेनो में अतीक अहमद की प्रॉपर्टी होने का खुलासा, एसटीएफ के राडार पर
अवैध बालू खनन में ट्रैक्टर ट्राली जब्त, एक गिरफ्तार
निर्माणाधीन बिल्डिंग से मजदूर गिरा, मौत
अवैध शराब के साथ  विदेशी नागरिक गिरफ्तार 
फैक्ट्री के पास मिला महिला का शव
लिफ्ट देकर सवारियों को लूटने वाले दो बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल