डीएम गौतमबुद्ध नगर ने गूंडों पर लगाया गैंगस्टर

डीएम वाॅर रूम गौतमबुद्धनगर से।

अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध जिला प्रशासन सख्त, 3 गुण्डों पर लगाया गया गैंगस्टर।
गौतमबुद्धनगर 07 जनवरी, 2020

जनपद में अपराध नियंत्रण करने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह के द्वारा निरंतर रूप से व्यापक स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। इसी श्रंखला में 3 गुण्डों पर गेंगस्टर लगाया गया है। सम्बन्धित के द्वारा अपने परिवार के भौतिक व आर्थिक लाभ के लिए अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिलकर अपने कन्टेनर नं0 HR 38 W 1866 से ट्रकों से हाईवेज पर चोरी, लूट, डीजल चोरी जैसे जघन्य अपराध कारित किये जाते है। जिससे जनता में भय व आक्रोश व्याप्त है, इसी क्रम में इनके ऊपर गैंगस्टर की कार्यवाही की गयी है।

जिला मजिस्ट्रेट बी0एन0 सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर निवासी देहरा थाना धौलाना हापुड से मुस्तफा पुत्र जमील, छौलस थाना जारचा गौतमबुद्धनगर से कलुआ पुत्र करीम, कस्बा व थाना पिलखुवा हापुड से बबलू पुत्र नरेन्द्र सिंह पर गेंगस्टर लगाया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में बताया कि जनपद में आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध निरंतर रूप से कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। अतः भविष्य में यह कार्यवाही प्रस्तावित रहेगी और जो माफिया/अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं उन पर गुंडा एक्ट एवम गैंगस्टर तथा जिला बदर करने की कार्यवाही करने के साथ-साथ अन्य सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

यह भी देखे:-

पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ बदमाश, कोर्ट में पेशी पर आया था
इंजीनियर को वाहन चोर ने मारी गोली
एनकाउंटर का खौफ ! हत्या में वांटेड पचास हज़ार के ईनामी ने किया सरेंडर
नोएडा : स्कूल दीवार गिरने का मामला, छह पर एफ़आईआर, प्रिंसिपल गिरफ्तार
ठग गिरोह का पर्दाफाश: व्यापारियों को नोट बदलने का लालच देकर ₹10 लाख की ठगी, तीन गिरफ्तार
पैसों के लेनदेन में दुकानदार को कुचला, गिरफ्तार
विदेश भेजे गए पार्सल में आपत्तिजनक सामान होने का झांसा देकर महिला से लाखों की ठगी
नशे के सौदागर चढ़े पुलिस के हत्थे
विभिन्न जगहों से सात गिरफ्तार
लड़की का सहारा लेकर लूटपाट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, नौ गिरफ्तार
अवैध असलाह की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
अवैध सरिया माफिया को किया गिरफ्तार
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा पुलिस भर्ती परीक्षा में नकल करवाने वाला मुख्य आरोपी , हुआ गिरफ्तार
हार्ट का इलाज कराने आए थे दिल्ली, सोने का पानी चढ़ाने के नाम पर की थी करोड़ों की ठगी
दो शातिर लैपटॉप चोर गिरफ्तार कब्जे से 22 लैपटॉप बरामद
इंजीनियर महिला की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, सास श्वसुर