डीएम बी.एन. सिंह ने जनपदवासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

ग्रेटर नोएडा : जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर ब्रजेश नारायण सिंह ने समस्त जनपद वासियों को नववर्ष के अवसर पर बधाई देते हुए उनके परिवार की खुशहाली की कामना की है, और अपने संदेश में कहा है कि जनपद के समस्त नागरिक वर्ष 2020 में और अधिक आर्थिक उन्नति करें और समस्त जनपद के नागरिक पूरे वर्ष स्वस्थ एवं खुशहाल बने रहें।

उन्होंने गौतम बुद्ध नगर जनपद को और अधिक अच्छा बनाने के लिए नागरिकों से दृढ़ संकल्प लेने का आह्वान किया । उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में जनपद के जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, चिकित्सकों, अध्यापकों, आरडब्लूए के पदाधिकारियों, स्वैच्छिक संस्थाओं के पदाधिकारियों, मीडिया बंधुओं, किसान भाइयों, श्रमिकों सभी गणमान्य व्यक्तियों एवं समस्त जनपद वासियों के जीवन में नव वर्ष खुशहाली लेकर आए और समस्त जनपद वासी स्वस्थ बने रहें ऐसी कामना की है। उन्होंने जनपद में बन रहे अंतर्राष्ट्रीय जेवर ग्रीन फील्ड इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए भी समस्त जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और कहा है कि इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट से जनपद का और अधिक तेजी से विकास संभव होगा। उन्होंने नव वर्ष के अवसर पर समस्त जनपद वासियों से जनपद को प्रदूषण मुक्त बनाने, ट्रैफिक जाम मुक्त बनाने, अपराध मुक्त बनाने, जनपद के औद्योगिक विकास में और अधिक गतिशीलता लाने में समस्त जनपद वासियों से प्रशासन का सहयोग करने की अपेक्षा की है, ताकि जनपद गौतमबुद्धनगर को और अधिक सुंदर एवं पर्यावरण युक्त तथा खुशहाल बनाया जा सके।

यह भी देखे:-

तीन शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूट का माल व हथियार बरामद
सेक्टर 36, 37 व स्वर्णनगरी में कम्युनिटी सेंटर तैयार, विधायक ने किया शुभारंभ
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में थेरवाद ननरी पर विशेष व्याख्यान: प्रो. चपला वर्मा ने साझा कीं प्रेरणादाय...
जम्मू-कश्मीर: नवरात्र के मौके पर रोशनी से जगमग श्री माता वैष्णो देवी मंदिर
रेलवे व ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे से भी जुड़ेगा नोएडा एयरपोर्ट
गौतम बुद्ध नगर में राष्ट्रीय मध्यस्थता अभियान का शुभारंभ: न्यायालयों में त्वरित समाधान की दिशा में स...
अत्याधुनिक तकनीक और उत्कृष्ट समन्वय का केंद्र बना व्यावसायिक शिक्षा विभाग का स्टॉल, यूपी इंटरनेशनल ट...
ग्रेटर नोएडा के बिजली उपभोक्ताओं को 10 फीसदी सस्ती मिलेगी बिजली
डीएम बी.एन. सिंह ने झंडारोहण कर फ्रीडम फाइटर्स का किया सम्मान
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में शुरू हुआ बी.टेक गणित और कंप्यूटिंग पाठ्यक्रम, प्रवेश प्रक्रिया जारी
गौतमबुद्धनगर में अनधिकृत बसों पर कसा शिकंजा, 478 वाहनों का चालान, 332 निरुद्ध
नोएडा को "सेफ सिटी" बनाएगा नोएडा प्राधिकरण, 208.47 करोड़ की परियोजना 6 चरणों में होगी लागू
ट्रेक्टर पर सवार होकर डीएमआईसी के किसान पहुंचे कलक्ट्रेट, किया प्रदर्शन, जानिए क्या है मांग, पढ़ें ...
पर्यावरणविद् विक्रांत को केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने किया सम्मानित
ग्रेटर नोएडा के रयान इंटरनेशनल स्कूल में करियर मेला
उद्योग बंधु बैठक : उद्यमियों की समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के डीएम बी.एन सिंह ने दिए निर्देश