ग्रेटर नोएडा के बच्चों का अंतराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता शानदार प्रदर्शन, अभिभावकों में ख़ुशी की लहर
ग्रेटर नोएडा : शहर के ब्रिगेड मार्शल आर्ट्स अकादमी के 40 बच्चों ने 10 वी अंतराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग लिया. इसका आयोजन रैडिसन ब्लू होटल फरीदाबाद में बीते 26 से 30 दिसंबर 2019 तक चला. इस प्रतियोगिता में – ईरान, श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश, कम्बोडिया, जापान,बर्मा, अफगानिस्तान, भूटान और इंडिया ने भाग लिया.
ग्रेटर नोएडा शहर के खिलाड़ियों ने अलग-अलग काते और कुमिते में प्रतिभाग किया जिसमें 13 गोल्ड, 18 सिल्वर और 11 ब्रोंज मेडल झटकने में कामयाबी हांसिल किया. इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर ब्रिगेड मार्सल आर्ट्स अकादमी ओवरआल तीसरी
(3rd ) स्थान ट्रॉफी के साथ 25000 रूपये का केश अवार्ड अपने नाम किया.
इस टीम का नेतृत्व सेंसेई नवीन सिंह और सेंसेई सूरज प्रकाश वत्स और सेंसेई शिवालक राज ने किया. साथ है शिवालक राज ने 9 साल बाद कराटे के फाइट में और काता में पतिसिपेट किया और गोल्ड कुमिते में और काता में सिल्वर मैडल जितने में कामयाबी पाई. इस कामयाबी पर शिवालक राज के कोच सेंसेई रजनीश कुमार ने बहुत ख़ुशी जाहिर किया और भविष्य में ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद की है. टीम की इस बड़ी कामयाबी से अभिभावकों में भीख़ुशी की लहर है.
