घने कोहरे का कोहराम, 6 की ले ली जान

ग्रेटर नोएडा: घने कोहरे के कारण दनकौर क्षेत्र में बड़े हादसे की खबर है। कोहरे के कारण विजिबिलिटी जीरो बनी होने के कारण अर्टिगा कार खेरली नहर में जा गिरी । हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है वहीं पांच लोग घायल बताए जा रहे है। पीआरवी 1875 पर तैनात पुलिसकर्मी रजनीश कुमार ने जान की परवाह ना करते हुए नहर में कूदकर 11लोगो को बाहर निकलकर तुंरत अस्पताल को भेजा। जहां उपचार के चलते डॉक्टरों ने 6लोगो को म्रतक घोषित कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बाहर निकाला

नोएडा पुलिस द्वारा दी गई जानकारी :

*प्रेस विज्ञप्ति*
दिनांक 29.12.19 समय करीब 23:30 बजे एक कार अर्टिगा नम्बर एचआर 55 एबी 9115 जो सम्भल से दिल्ली जा रही थी, जो थाना दनकौर क्षेत्रांर्गत खेरली नहर में गिर गयी है। जिसमें कुल 11 व्यक्ति सवार थे, जिसमें से 05 व्यक्ति मामूली घायल है एंव 06 व्यक्ति जिन्हे गंभीर अवस्था में अस्पताल भेजा गया था जहॅा डाक्ट्रर द्वारा उन्हे मृत घोषित कर दिया है। उक्त कार के साथ ही एक और कार जा रही थी जिसमें इनके परिवार वाले थे। सभी के परिजन/परिचित साथ है।
मृतकों के नाम-
1-महेश पुत्र महेन्द्र उम्र 35 वर्ष
2-किशनलाल पुत्र छोटे उम्र 50 वर्ष
3-नीरेश पुत्र रामदास उम्र 17 वर्ष
4-राम खिलाडी पुत्र रामफल उम्र 75 वर्ष
5-मल्लू पुत्र झासन उम्र 12 वर्ष
6-नेत्रपाल पुत्र गजराम उम्र 40 वर्ष समस्त निवासीगण जिला सम्भल उत्तर प्रदेश

*मीडिया सैल*
*गौतमबुद्धनगर पुलिस*

यह भी देखे:-

गणतंत्र दिवस परेड में शानदार प्रदर्शन करने वाले गलगोटियास विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेट्स का भव्य स्...
कल का पंचांग, 29 अक्टूबर 2025 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
ऑनलाइन बाल यौन शोषण पर GIMS शोधकर्ताओं की चेतावनी: डिजिटल सुरक्षा के लिए समन्वित कार्रवाई की मांग
शारदा स्कूल ऑफ लॉ की पहल: ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया
पुलिस चौकी के अंदर युवक की मौत, पुलिस ने कहा फांसी लगाई, पूरी चौकी सस्पेंड
कल का पंचांग, 26 सितंबर 2025 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
सूरजपुर प्राचीन ऐतिहासिक बाराही मेला-2022: रागनी कलाकारों ने मचाई धूम 
चिटहेरा में किसान नेताओं का सम्मान, 7 जनवरी की वार्ता से पहले आंदोलन की रणनीति पर मंथन
ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ, एआई पर मंथन
प्राधिकरण द्वारा गोवंश को पहुंचाया गया गौशाला: अर्चना सिंह अधिवक्ता
नहाते समय नदी में डूबा युवक 
नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा,
लीज बैक के साक्ष्य जुटाने को शिविर 16 नवंबर से, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से तिथिवार शेड्यूल जारी
गोबर से ग्रीन फ्यूल: ग्रेटर नोएडा की गोशालाओं में नई शुरुआत
PM मोदी ने लॉन्‍च की RBI की रिटेल डायरेक्‍ट स्‍कीम, होगा एक लोकपाल पोर्टल
शिक्षक दिवस: ई॰एम॰सी॰टी॰ द्वारा नैशनल आर्ट एंड क्राफ़्ट प्रतियोगिता आयोजित