व्यापारी की समस्या तत्परता से हल करें अधिकारी -डीएम बी.एन. सिंह

ग्रेटर नोएडा : जिलाधिकारी बी.एन सिंह ने समस्त सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देते हुये उनका आहवान किया कि व्यापारियों के सम्मुख जो समस्यायें आये उनका निस्तारण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ कराया जाये।

डीएम कलक्ट्रेट के सभागार में व्यापार बन्धु की बैठक में अध्यक्षता करते हुये अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। उन्होनें वाणिज्यकर विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि आज व्यापारियों के द्वारा जो अपनी समस्यायें दर्ज करायी गयी है उन्हें सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को भेजा जाये और आगामी बैठक तक उनका निराकरण कराने के पूर्ण प्रयास किये जाये और यदि समस्याओं के निस्तारण में कही पर उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई होने पर उनके संज्ञान में लाया जाये जिससे कि सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के द्वारा सम्बन्धित समस्या का निराकरण कराया जा सकें।
आयोजित बैठक में दनकौर, दादरी एवं भंगेल के व्यापारियों के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को समस्याओं के सम्बन्ध में अवगत कराते हुये बताया कि विद्युत विभाग के माध्यम से गलत विल होने के कारण व्यापारियों को कठिनाई हो रही है। दनकौर में पानी की निकासी सही नहीं है और दनकौर में अन्दर जाने वाले मार्ग खराब है इसी प्रकार की समस्यायें दादरी के सम्बन्ध में बतायी गयी और वहॉ जलनिगम के द्वारा पाईपा लाईन बिछाने के बाद सड़कों को ठीक नही कराया गया है तथा वार्ड 18 में जल निकासी की समस्या बतायी गयी। भंगेल में एक पुलिया के निर्माण के कार्य में अवरूद्ध बताया गया।

जिलाधिकारी द्वारा विद्युत आपूर्ति सुधार एवं बिलों को ठीक कराने के सम्बन्ध में विभागीय अधिकारियों को कैम्प आयोजित कर व्यापारियों की समस्याओं को दूर करने के निर्देश दियें। दनकौर के वाहर के रास्ते ठीक करने के सम्बन्ध में प्राधिकरण को पत्र प्रेषित कर रूके हुये कार्य को प्रारम्भ करने का आश्वासन दिया। यहॉ के पानी निकासी के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिशासी अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

दादरी में जलनिगम द्वारा पाईप लाईन बिछाने के सापेक्ष गढ्ढे बन्द न करने के सम्बन्ध में अधिशासी अभियन्ता जलनिगम को निर्देश दिये कि एक सप्ताह में व्यवस्था ठीक कराकर रिर्पोट प्रस्तुत की जाये। वही दूसरी ओर वार्ड 18 की जल निकासी के लिये अपर जिलाधिकारी वित्त घनश्याम सिंह को निर्देशित किया गया। भंगेल की पुलियॉ निर्माण के रूके हुये कार्य को पूर्ण कराने के सम्बन्ध में प्राधिकरण के सक्षम अधिकारी को निर्देशित किया गया।
वाणिज्य कर विभाग के सौजन्य से आयोजित व्यापर बन्धु की बैठक में विभागीय अधिकारियों के अलावा व्यापारी प्रतिनिधियों के रूप में वेदप्रकाश अग्रवाल, मनोज कुमार अग्रवाल, मुन्ना लाल अग्रवाल, दिपांशु मित्तल, विनय गोयल, गौपाल कृष्ण तथा अन्य प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा में होगा राष्ट्रीय संगीत सम्मलेन , देश भर के 300 संगीतकार व कलाकार होंगे शामिल
राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई संपन्न
एकल श्रीहरि ग्रेटर नोएडा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सुरताल टीम की रासलीला ने मोहा भक्तों का मन
जीवन ज्योति शिक्षा समिति ट्रस्ट द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन, जरूरतमंद बछोङ में आवश्यक सामग्री का व...
कल का पंचांग, 8 जनवरी 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
रालोद ने दो वार्डों के प्रत्याशी घोषित किए,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रविन्द्र भाटी वार्ड 5 से लड़ेंगे...
जानिए क्यों ? बजट 2019 से होम बायर्स हुए निराश
देखें VIDEO, ग्रेनो प्राधिकरण में व्यापत भ्रष्टाचार के खिलाफ आमरण अनशन
पीआरवी में तैनात तीन पुलिसकर्मी निलंबित
मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष ने किए बांके बिहारी के दर्शन
धार्मिक आस्था से सराबोर हुआ डेल्टा-1: श्रीमद् भागवत कथा के षष्ठ दिवस पर रासलीला और मथुरा गमन का भावप...
NHRC Foundation Day: मोदी बोले- 'मानवाधिकार' के मुद्दों को चुनकर उठाने वाले पहुंचा रहे देश की छवि को...
स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा बैठक में जोर: हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का निर्देश
गलगोटिया विश्वविद्यालय के सात एनसीसी कैडेट्स गणतंत्र दिवस परेड 2025 में भाग लेंगे
बिलासपुर चौकी प्रभारी का व्यापारियों ने शॉल ओढ़ाकर किया स्वागत
नोएडा एयरपोर्ट पर प्रतिदिन 2 से 3 विमानों का ट्रायल, 15 नवम्बर से एक महीने तक चलेगा परीक्षण