हॉस्पिटल एकादश बना T-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता, 28 दिसंबर को ग्रेनो प्रेस क्लब से होगा मुकाबला
ग्रेटर नोएडा:शारदा विश्वविद्यालय में चल रहे संकाय और स्टाफ सदस्यों के लिए विभागीय टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल हॉस्पिटल इलेवन बनाम मेडिकल इलेवन की टीमों के बीच खेला गया। जिसे डॉ नज़रूल के नेतृत्व में हॉस्पिटल एकादश ने आसानी से मेडिकल के टीम को हरा दिया|
हॉस्पिटल इलेवन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवरों में 117 रन का विशाल स्कोर बनाये, 117 रनो का पीछा करते हुए मेडिकल इलेवन की टीम ने 10 ओवरों में 50 रनो पर सिमट गयी । हॉस्पिटल इलेवन की तरफ से तस्लीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 31 बॉल्स पर 57 रनो की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की अपने दो ओवरों में 5 रन देकर मेडिकल इलेवन की टीम के 2 विकेट हासिल किये । हॉस्पिटल इलेवन की तरफ से से ही शरद ने 23 गेंदों पर नाबाद 38 रनो की पारी खेली । मेडिकल इलेवन की तरफ से सिद्धार्थ ने 20 गेंदों पर 32 रनो की पारी खेली । कप्तान डॉ नजरूल को ग्यारह कैच लेने के लिए सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर का पुरस्कार दिया गया। रजिस्ट्रार एकादश के कप्तान एहतेशाम को बेस्ट बॉलर का खिताब मिला।
शारदा यूनिवर्सिटी के चांसलर पी. के. गुप्ता ने विजेता टीम हॉस्पिटल इलेवन को विजेता ट्रॉफी से सम्मानित किया उन्होंने कहा कि सारी टीमों के खिलाडी ने अपनी प्रतिभा और कौशल से सभी को आश्चर्यचकित कर दिया हैं। सभी अपने क्षेत्र में ही एक्सपर्ट नहीं हैं बल्कि अन्य कौशलों में भी उतने ही निपुण हैं | पुरस्कार वितरण समारोह में सभी टीमों के कप्तान के अलावा मुख्य एडवाइजर आर पी अग्रवाल तथा निदेशक आर डी सहाय, नीलम गिल मल्होत्रा, डीन डॉ सिद्धार्थ सहित शारदा विश्वविधालय के कई अधिकारी उपस्थित थे |
कल विजेता टीम ग्रेटर नॉएडा प्रेस क्लब के साथ एक मैत्री मैच खेलेगा जिसमे शारदा विश्वविधालय का नेतृत्व चांसलर पी के गुप्ता करेंगे |
