बंधक बनाकर बदमाशों ने डाली डकैती

ग्रेटर नोएडा: दनकौर कोतवाली एरिया के मुँहफाड़ गाव के समीप एक बाग में बुधवार की रात अज्ञात नकाबपोश बदमाशो ने धावा बोल दिया। नकाबपोश बदमाशों ने एक परिवार के सदस्यों को तमंचों के बल पर बंधक बनाकर हजारो रुपये की नगदी समेत लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए। आरोप है कि नकाबपोश बदमाशों ने परिवार के मुखिया पर तमंचे से फायर कर हत्या करने का भी प्रयास किया गया। घटना के बाद पीड़ित ने मामले की सूचना डायल 112 पर दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। वहीं घायल मुमताज और सोनू को बिलासपुर स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया।

पीड़ित मुंतयाज पुत्र नसरू निवासी बिलासपुर ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनका पूरा परिवार दनकौर कोतवाली एरिया के मुँहफाड़ गाव के समीप एक आम के बाग रहता है। बुधवार की देर रात करीब 11:15 बजे बाग में करीब सात नकाबपोश बदमाश लाठी डंडे व तमंचे से लैस होकर घुस आये। आरोप है कि बदमाशों द्वारा सोते हुए परिवार को बंधक बना लिया गया और लूटपाट करने लगे इस दौरान पीड़ित ममता और सोनू ने घटना का विरोध किया तो बदमाशों ने दोनों सगे भाइयों को पीट कर घायल कर दिया वही विरोध बढ़ता देखकर आरोपित बदमाशों ने एक बच्चे को गन प्वाइंट पर ले लिया जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। इस दौरान बदमाशों ने महिलाओं के दो जोड़ी सोने के कुंडल ,पांच जोड़ी सोने के बाली,एक जोड़ी पाजेब ,एक मोबाइल फोन,सात हजार रुपये नगदी को लूट लिया ।जब इसका विरोध किया करते हुए शोर मचाने का प्रयास किया तो उक्त अज्ञात नकाबपोस बदमासो ने तमंचे से जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया ।बदमाशों ने बाग में बहुत देर तक जमकर खूब तांडव मचाया। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह बाहर निकलकर घटना की सूचना 112 नंबर पुलिस को सूचना दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में कांबिंग की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
————

कोतवाली प्रभारी दनकौर अखिलेश प्रधान ने बताया पीड़ित मुमताज की तहरीर के आधार पर 7 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच करने के बाद जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। — साभार : खालिद सैफी

यह भी देखे:-

विदेशी टूर और सेमिनार के नाम पर डॉक्टरों से की करोड़ों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
लूट में विफल होने पर कलेक्शन एजेंट को मारी गोली , कार में लिफ्ट देकर युवक से लूट
दनकौर पुलिस ने चलाया एंटी रोमियो अभियान
अवैध हथियार सहित लुटेरा गिरफ्तार
कैश एजेंट को लूटने वाला बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल 
मेट्रो स्टेशन के समीप बदमाशों ने महिला का मोबाइल फोन लूटा
पांच जालसाज भू-माफियाओं पर लगा गैंग्स्टर GANGSTER
गौतमबुद्ध नगर : पुलिस की विभागीय जांच में एटीएम हैकर को रिश्वत लेकर छोड़ने का हुआ खुलासा, क्राइम ब्र...
अवैध रूप से पशु वध करने वाले पांच गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: ओयो होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, छह हिरासत में 
यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक संपन्न, बजट बढ़कर 5575 करोड़ हुआ
पुलिस एनकाउंटर में ऐसे मारा गया राजस्थान का मोस्ट वांटेड कुख्यात 
अवैध हथियार सहित शातिर चोर गिरफ्तार
कार लूट कर भाग रहा बदमाश पुलिस की गोली से घायल
ट्रक में लाई जा रही भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त
शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही थी लग्जरी कार , आबकारी टीम ने पकड़ा