सपाइयों ने मनाई चौधरी चरण सिंह की 117 वीं जयंती

ग्रेटर नोएडा : सोमवार को किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की 117 वीं जयंती सपा कार्यकर्ताओं द्वारा सेक्टर 31 निठारी में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सपा के निवर्तमान जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने पार्टी नेताओं के साथ चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। सपा नेताओं ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत प्रकाश डाला।

इस अवसर पर बोलते हुए जिला प्रवक्ता राघवेंद्र दुबे ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने एक साधारण परिवार में जन्म लेने के बाद अपनी संघर्ष क्षमता और योग्यता के बलबूते देश के प्रधानमंत्री के पद को सुशोभित किया। उनका जन्म 23 दिसम्बर 1902 को नूरपुर गांव (बाबूगढ़ छावनी के निकट) तहसील हापुड़, ग़ाज़ियाबाद में हुआ था। चौधरी साहब ने छोटी सी उम्र में गांव, गरीब, किसान का शोषण देखा और उनके हृदय में शोषण के खिलाफ बीजारोपण हुआ। उन्होंने किसानों की भलाई के लिए आजीवन संघर्ष किया इसलिए उन्हें किसानों का मसीहा भी कहा जाता है। आगरा विश्वविद्यालय से वकालत की शिक्षा ग्रहण करने के बाद 1928 में ग़ाज़ियाबाद में वकालत प्रारम्भ की। वह हमेशा न्यायपूर्ण मुकदमों को ही स्वीकार करते थे। गांधी जी के आवाहन पर सविनय अवज्ञा आंदोलन में भाग लिया और हिंडन नदी पर नमक बनाने का कार्य किया जिसमें उन्हें 6 माह की सजा भी हुई। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाजवाद की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।
इस अवसर पर सपा नेता अर्जुन प्रजापति, बबलू चौहान, शालिनी खारी, कुंवर बिलाल बरनी, आरती पाल, मोहसिन सैफी, विपिन चौहान, मनोज प्रजापति, महावीर पाल, भूरे सिंह, पूरण पाल, मोहम्मद नईम, ऋषिपाल, ज्योति पाल, जब्बार सैफी, तनवीर अहमद, ओमपाल अवाना, संदीप बघेल, सतीश पाल सहित तमाम सपा नेता मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

कुलदीप यादव बने युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव
UP Election: पीएम मोदी आज वाराणसी के BJP कार्यकर्ताओं से करेंगे बातचीत
पिछड़ा वर्ग सम्मलेन में उठी मांग, ओबीसी समाज से माफी मांगे राहुल गांधी
भारतीय जनता पार्टी दादरी विधानसभा में वरिष्ठ कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश और...
गौतमबुद्धनगर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण सूची जारी
सुधीर भाटी बने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष
कुलदीप सिंह सेंगर पर तोड़ी योगी ने चुप्पी
पीएम नरेन्द्र मोदी की जीत है त्रिपुरा की विजय : महेश शर्मा
वामपंथी कन्हैया और जिग्नेश आज होंगे कांग्रेसी, क्या होगा परिणाम
भाजपा प्रशिक्षण शिविर: कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की उपलब्धि जन-जन तक पहुँचाने के  लिए कहा    
रवि जिंदल बने बादलपुर मंडल भाजपा प्रभारी
संघ की शाखा से भाजपा के शीर्ष तक, जानिए गौतमबुद्ध नगर के नए भाजपा जिला अध्यक्ष अभिषेक शर्मा का सफर
भाजपा बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी, कार्यकर्ताओं के खून-पसीने का नतीजा: धीरेंद्र सिंह
स्वच्छता अभियान को बढ़ाएगी हिन्दू युवा वाहिनी : चैनपाल प्रधान
राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष पद से देंगे इस्तीफा !
भाजपा जिलाध्यक्ष गजेन्द्र मावी का मनाया गया जन्मदिन