इन गुण्डों पर लगाया गया गैंगस्टर, पढ़ें पूरी खबर

डीएम वाॅर रूम गौतमबुद्धनगर से।

अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियो के विरूद्ध जिला प्रशासन सख्त, 04 गुण्डों पर लगाया गया गैंगस्टर।

गौतमबुद्धनगर 23 दिसम्बर, 2019

जनपद में अपराध नियंत्रण करने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह के द्वारा निरंतर रूप से व्यापक स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। इसी श्रंखला में 04 गुण्डांे पर गेंगस्टर लगाया गया है। सम्बन्धित ने जनपद में मोबाईल, स्नैचिंग, पैसे आदि लूट जैसी घटनाओं को अंजाम देकर आमजन मानस में भय व आतंक का माहौल बना रखा है। जिससे जनता मंे भय व आक्रोश व्याप्त है, जनता का कोई भी व्यक्ति इनके विरूद्ध रिपोर्ट लिखाने व गवाही देने का साहस नही करता। इसी क्रम में इनके ऊपर गैंगस्टर की कार्यवाही की गयी है।
जिला मजिस्ट्रेट बी0एन0 सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर निवासी झुग्गी झोपड़ी चार यार थाना कोतवाली बुलन्दशहर से नाकिर पुत्र असगर, झुग्गी झोपड़ी घण्टा गोल चक्कर थाना सूरजपुर जनपद गौतमबुद्धनगर से साजिद पुत्र अजीर, कस्बा व थाना सूरजपुर से आखिल उर्फ सूरज पुत्र धनीराम, म0नं0 16/38 कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी नई दिल्ली से नितिन पुत्र मुकेश पर गंेगस्टर लगाया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में बताया कि जनपद में आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियांे के विरूद्ध निरंतर रूप से कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। अतः भविष्य में यह कार्यवाही प्रस्तावित रहेगी और जो माफिया/अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं उन पर गुंडा एक्ट एवं गैंगस्टर तथा जिला बदर करने की कार्यवाही करने के साथ-साथ अन्य सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

यह भी देखे:-

किसान एकता संघ के बैनर तले एनपीसीएल कार्यालय पर हुई  महापंचायत
रायन इंटरनेशनल स्कूल का संस्थापक दिवस एवं अलंकरण समारोह सम्पन्न
आई.टी.एस. कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़, ग्रेटर नोएडा (बीबीए एवं बीसीए) में “शुभारंभ 4.0” ओरिएंटेशन-कम-...
शारदा विश्वविद्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर डीएम गंभीर: संपूर्ण समाधान दिवस में 141 में से 9 शिकायतों का मौके...
लोकसभा प्रत्याशी अरविंद सिंह का स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
नो स्मोकिंग डे पर GIMS में दिलाई गई तंबाकू छोड़ने की शपथ, जागरूकता अभियान चलाया
ग्रेटर नोएडा: पुरुष खो-खो टीम के चयन के लिए ट्रायल आज, मुरादाबाद चैंपियनशिप में खेलने का मौका
सूरजपुर आदर्श रामलीला में गणेश-रामायण पूजन से हुई शुरुआत, विजय महोत्सव मेले में उमड़ी भीड़
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित
पेरेंट्स–टीचर्स मैत्री क्रिकेट मैच: खेल भावना और सौहार्द का यादगार संगम
मृतक लाइनमैन के परिवार को एक करोड़ मुआवजा दे सरकार : सुधीर भाटी
दंपति के साथ मारपीट कर की घर में की डकैती
आईएचजीएफ दिल्ली फेयर: कई नए प्रतिभागियों और 200 से अधिक महिला उद्यमियों ने रोमांचक उत्पाद श्रृंखला क...
फर्जीवाड़ा कर लापता व्यक्ति की बेच डाली जमीन , मचा हंगामा
ग्रेटर नोएडा में बनेगी उत्तर भारत की पहली फिल्म यूनिवर्सिटी, 20 एकड़ में होगा भव्य कैंपस