जिला बदर गुण्डों के सम्बन्ध में जाने, इनसे रहे सावधान : जिला प्रशासन

डीएम वाॅर रूम गौतमबुद्धनगर से।

जनपद के 16 जिला बदर गुण्डों के सम्बन्ध में जाने। इनसे रहे सावधान।

जिला प्रशासन एवं पुलिस को दे फीडबैक।

जिला बदर के जनपद में पाये जाने पर होगी गिरफ्तारी।

गौतमबुद्धनगर 23 दिसम्बर, 2019

जनपद गौतम बुद्ध नगर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के माध्यम से संयुक्त रूप से निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिला मजिस्ट्रेट गौतम बुद्ध नगर ब्रजेश नारायण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 जिला बदर गुण्डों की सूची आमजन तक इस उद्देश्य से भेजी जा रही है कि सम्बन्धित से सर्तक रहे और जहाॅ कही पर सम्बन्धित जिला बदर जनपद में प्रवास करते या घूमते फिरते नजर आये तो तत्काल संबंधित थाना, संबंधित उप जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जायेगा और जिला बदर के जनपद में पाये जाने पर उनकी गिरफ्तारी की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। 16 जिला बदर गुण्डों में निवासी ग्राम मोमनाथल थाना नॉलेज पार्क से रमेश पुत्र लीले, ग्राम बिसरख थाना बिसरख से सागर भाटी पुत्र रघुराज, ग्राम मोहल्ला नई आबादी कस्बा दादरी थाना दादरी से शेरूद्दीन पुत्र नशरुद्दीन, ग्राम जैतपुर वैशपुर थाना सूरजपुर से अवनीश कुमार पुत्र सुखपाल, ग्राम अट्टा गूजरान थाना दनकौर से सत्यपाल उर्फ सत्ती पुत्र चंदी, के-18 शताब्दी एंक्लेव बरौला सेक्टर 49 थाना सेक्टर-49 नोएडा से आलोक सिंह पुत्र रामअवतार सिंह, ग्राम सालारपुर थाना सेक्टर 39 नोएडा से सोनू पुत्र जयप्रकाश, ग्राम चीमनपुर थाना चंडौस जिला अलीगढ़ हाल पता निवासी ग्राम मोरना सेक्टर 35 नोएड़ा थाना सेक्टर 24 नोएडा से रोहित राघव पुत्र जवाहर सिंह, ग्राम पीपलका थाना दनकौर से सुनील नागर पुत्र प्रेमपाल सिंह, ग्राम गुलावली थाना ग्रेटर नोएडा से अजीत सिंह पुत्र श्यामवीर सिंह, ग्राम छौलस थाना जारचा से तुरब अली पुत्र अमीर अली, ग्राम व कस्बा जारचा थाना जारचा से शिव कुमार उर्फ शिटू पुत्र नौरंगी, ग्राम नई बस्ती उर्फ बैरंगपुर थाना दादरी से गगन पुत्र चंद्रपाल, ग्राम अट्टा थाना सेक्टर 20 नोएडा से शिब्बू अवाना पुत्र राजपाल सिंह, ग्राम छौलस थाना जारचा से गजन्फर उर्फ गजफ्फर पुत्र अली अथर, ग्राम छौलस थाना जारचा से सिम्मी उर्फ अलीसफदर पुत्र अली अथर सम्मलित है।

जिला मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में जनसामान्य का आह्वान करते हुये कहा कि जिला प्रशासन के संज्ञान में आ रहा है कि जो गुण्डे जिला प्रशासन की ओर से जिला बदर किये गये है, वह जनपद में प्रवास कर रहे है। जिला मजिस्ट्रेट ने जिला बदर गुण्डों के सम्बन्ध में जनता से फीडबैक चाही है, और अपेक्षा की है कि यादि उपरोक्त समस्त जिला बदर जनपद में कही पर भी प्रवास करते हुये पाये जाये तो उनके संबंध में संबंधित थाना, संबंधित उप जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिलाधिकारी तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में सूचित कर सकते हैं। जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गोपनीय रखा जाएगा और सम्बन्धित जिला बदर गुण्डें के विरूद्ध जिला प्रशासन एवं पुलिस के द्वारा तत्काल कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

यह भी देखे:-

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के बहाने ठगी करने वाले 6 फर्जी बैंक कर्मचारी गिरफ्तार
एचसीएल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध मौत
शराबी पिता ने अपने दोनों बेटों को दिया जहर, फिर खुद खाया जहर, पिता व एक पुत्र की मौत
अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार
होली में भी एक्शन में दिखी पुलिस, ग्रेटर नोएडा में फिर एनकाउंटर, दो बदमाश और एक पुलिसकर्मी घायल
पुलिस चौकी के अंदर युवक की मौत, पुलिस ने कहा फांसी लगाई, पूरी चौकी सस्पेंड
सैन्य अधिकारी की पत्नी के गले से बाइक सवार बदमाशों ने लूटी सोने की चेन
15 साल पुराने मामले मेंश्रीकांत त्यागी को पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में कोर्ट में पेश किया, उसे कोर्ट के ...
कासना पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, गोली लगने से इनामी अपराधी गिरफ्तार
पड़ोसी ने 4 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने मुठभेड़ में मारी गोली
बिसरख पुलिस ने पकड़ी शराब की बड़ी खेप, दो गिरफ्तार
पुलिस और गौतस्करों की बीच मुठभेड़, गोली लगने से 25 हज़ार के इनामी समेत 3 घायल, दो फरार
दिवाली से पहले प्रोफ़ेसर के घर चोरों ने लगाई सेंध
शारदा विश्वविद्यालय के 11 वैज्ञानिक विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची में शामिल
अब ईस्टर्न पेरिफेरल बना नशे के सौदागरों का रास्ता
प्रेमिका को पाने की खौफनाक साजिश: मां की हत्या कर शव फेंका, आरोपी गिरफ्तार