करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने मनाया छठवां स्थापना दिवस , आयोजित की गई कई प्रतियोगिताएं

पर्यावरण के बचाव में सभी का योगदान जरूरी- डॉ. ग्लैन टी मार्टन

बिलासपुर: करप्शन फ्री इंडिया संगठन के छठे स्थापना दिवस पर बिलासपुर स्थित एच. एस. गार्डन  में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता व प्रतिभा सम्मान समारोह के मौके पर जूनियर वर्ग में प्रतीक नागर जबकि सीनियर वर्ग में रिया प्रथम स्थान पर रही। मुख्य अतिथि अग्निवेश महाराज व डॉ ग्लैन टी मार्टन ने पर्यावरण पर लोगो को जागरूक किया।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौ.प्रवीण भारतीय ने बताया कि शुक्रवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में रोशनपुर शिक्षा संस्थान के कक्षा 3 के छात्र प्रतीक नागर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।जबकि सीनियर वर्ग में एस.डी. कन्या बिलासपुर की छात्रा रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रवीण भारतीय ने बताया कि इस मौके पर क्षेत्र की प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया।इस मौके पर मुख्य अतिथि वर्ल्ड कॉन्स्टिट्यूशन पार्लियामेंट एसोसिएशन के अध्य्क्ष ग्लैन टी मार्टन व अग्निवेश महाराज ने लोगो से पर्यावरण के बचाव के लिए आगे आने की अपील की।उन्होंने बताया कि जल व पर्यावरण ही हमारा आज का और आने वाले समय का महत्वपूर्ण अंग है।जिसके लिए सभी लोगो को उसके बचाव के  लिए जरूरी कदम उठाने करने चाहिए।कार्यक्रम में लोक गीत कलाकार जयवीर भाटी ,नीरज भाटी व प्रियंका चौधरी ने देश भक्ति गानों से लोगो को मंत्रमुग्ध किया।

इस दौरान महेंद्र प्रधान तुगलपुर, सरंक्षक संजय भैया, मनोज चौधरी जिलाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी , कर्नल महकार सिंह नागर, मेजर युध्वीर सिंह, राकेश छोकर, आलोक नागर, दिनेश नागर, मनीष भाटी, प्रेम प्रधान, हरेन्द्र कसाना, राकेश नागर, शशांक, अजय चेयरमैन, धीरज सिंह, सुनील भाटी देवता, ममता शर्मा, जतन भाटी, बृजेश भाटी, अजय नागर, मनोज चौधरी, मांगेराम, रणपाल, रवि भाटी, संदीप भाटी, ओमकार मंडार , देवेंद्र गुर्जर, राहुल गुर्जर , मोहित भाटी, कृष्ण नागर, अनूप कसाना,यशराज भाटी,जगवीर नम्बरदार,मोहित, केशाराम आदि लोग मौजूद रहे। — साभार ख़ालिद सैफ़ी

यह भी देखे:-

सेक्टर डेल्टा टू में लगा समस्याओं का अंबार, कल ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के CEO से मिलकर करेंगे शिकायत ...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैरीटाइम इंडिया समिट 2021 का उद्घाटन करेंगे
पड़ोसी ने की पालतू फीमेल डॉगी की हत्या, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
निकाय चुनाव मतगणना के लिए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने कसी कमर
शातिर चोर गिरफ्तार, करता था ऑनलाइन डिलीवरी ऑर्डर का सामान चोरी
भारत में पहली बार EPCH द्वारा वर्चुअल फेयर IFJAS का आयोजन 1 जून से
दर्दनाक : ट्रक ने बाइक को रौंदा, दो चचेरे भाइयों की मौत, क्रुद्ध लोगों ने लगाया जाम
दो संस्थाओं पर चार लाख रुपये का जुर्माना, ग्रेनो वेस्ट में अवैध यूनिपोल लगाने पर कार्रवाई
नववर्ष पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर और पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन
दो लड़कियों ने जिद पकड़ी आपस मे शादी करने की, फिर परिजनों को आया ये आइडिया
Indian Railways : लॉकडाउन की आशंका के बीच रेल यात्रियों के लिए आई अच्छी खबर, जानें क्या कहा रेलवे
जीआईएमएस में आगाज़ 2025 का भव्य आयोजन, खेल और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
प्रभार संभालते ही ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ सुरेंद्र सिंह का तूफानी दौरा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, प...
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार: नोएडा में हजारों लोगों का उबलता आक्रोश, साधु-संतों और जनसमूह का ...
राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (GIMS) ने हर्षोल्लास के साथ मनाया ग्यारहवां स्थापना दिवस
रोहिंग्या को कैसे मिलती है भारत में नागरिकता, यूपी एटीएस को मिले कई अहम साक्ष्य