पांच जालसाज भू-माफियाओं पर लगा गैंग्स्टर GANGSTER

डीएम वाॅर रूम गौतमबुद्धनगर से – अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियो के विरूद्ध जिला प्रशासन सख्त, 05 गुण्डों पर लगाया गया गैंगस्टर। गौतमबुद्धनगर 19 दिसम्बर, 2019

जनपद में अपराध नियंत्रण करने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह के द्वारा निरंतर रूप से व्यापक स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। इसी श्रंखला में 05 गुंडों पर गेंगस्टर लगाया गया है। सम्बन्धित का मुख्य पेशा खाली पडे प्लाटो को धोखाधडी से फर्जी दस्तावेज तैयार कर प्लाट का असली बारिस बनकर अपने आर्थिक भौतिक लाभ के लिए धोखाधड़ी से बेच कर अवैध धन अर्जित करते है, जिससे जनता में भय व आक्रोश व्याप्त है, जनता का कोई भी व्यक्ति इनके विरूद्ध रिपोर्ट लिखाने व गवाही देने का साहस नही करता। इसी क्रम में इनके ऊपर गैंगस्टर की कार्यवाही की गयी है।

जिला मजिस्ट्रेट बी0एन0 सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर निवासी एच-113 शास्त्री नगर मेरठ से राजीव शर्मा पुत्र ओमप्रकाश, 176/10 शास्त्री नगर मेरठ से अनीश पुत्र नवाब, म0नं0 252 सै0 10 शास्त्री नगर से रहीसुहसन पुत्र हैदर जैदी, एल0-1518 शास्त्री नगर मेरठ से विजय कुमार उर्फ नरेश चन्द्र शर्मा पुत्र राधेश्याम, मौहल्ल कल्याण सिंह थाना मवाना से शहजाद पुत्र नवाबुदीन पर गैंग्स्टर लगाया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में बताया कि जनपद में आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध निरंतर रूप से कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। अतः भविष्य में यह कार्यवाही प्रस्तावित रहेगी और जो माफिया/अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं उन पर गुंडा एक्ट एवम गैंगस्टर तथा जिला बदर करने की कार्यवाही करने के साथ-साथ अन्य सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

यह भी देखे:-

रामलीला में हुआ राम-जानकी विवाह, राम को राज्य की घोषणा से कैकयी हुई नाराज
ग्रेटर नोएडा में मुथूट गोल्ड पॉइंट सेंटर की नई शाखा शुरू, सोने के पारदर्शी मूल्यांकन की सुविधा
रंजिश के चलते दो युवकों की गई थी निर्मम हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
राह-वीर योजना के तहत सड़क दुर्घटना के बाद के “गोल्डन ऑवर” यानी पहले एक घंटे के भीतर अस्पताल या ट्रॉम...
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नायल की11वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न, जानिए क्या लिए गए अहम निर्णय 
एनएक्सटी कॉन्क्लेव 2025: शासन, प्रौद्योगिकी और आर्थिक परिवर्तन के अगले दशक को आकार देने के लिए तैयार
सिटी हार्ट अकादमी में बच्चो द्वारा हुआ पौधारोपण
समाजसेवी की लड़ाई रंग लाई , हाथियों के बचाव को माने सुझाव
दादरी विधायक तेजपाल नागर को 'नोवरा सम्मान '
बिलासपुर प्रसन्दी देवी कॉलेज सचिव को राज्यपाल द्वारा किया गया सम्मानित
वैश्विक शिक्षा की ओर बड़ा कदम: गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और ओरेगन हेल्थ एंड साइंस यूनिवर्सिटी के बीच ...
नगर पंचायत बिलासपुर की नवनिर्वाचित चेयरमैन पति संजय भैया का फूल मालाओं से हुआ भव्य स्वागत
ग्रेटर नोएडा में ब्रह्माकुमारी अल्फा-1 सेवाकेन्द्र पर रक्तदान शिविर आयोजित, विश्व रिकॉर्ड की ओर बढ़त...
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी
आईईसी कॉलेज में पीएम विश्वकर्मा योजना पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
साइट-5 में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, उद्यमियों व कर्मचारियों ने कराया परीक्षण