कंपनी में घुसे बदमाशों से भिड़े गार्ड, दोनों तरफ से चली गोलियां

नोएडा। थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-4 की एक कंपनी पर बीती रात को हथियारबंद बदमाशों ने लूट के इरादे से धावा बोला। कंपनी के सजग गार्डों ने बदमाशों से लोहा ले लिया तथा उन्होंने बदमाशों के ऊपर गोलियां चलायी। बदमाशों ने भी गार्डों के ऊपर गोलियां चलायी। गार्डों के साहस को देखते हुए बदमाश वहां से भाग गये।

एसपी सिटी अरूण कुमार सिंह ने बताया कि ए-103 सेक्टर-4 में पीतल के सामान बनाने की कंपनी है। कंपनी में बीती रात को हथियारबंद बदमाशों ने लूट के इरादे से धावा बोला। कंपनी में तैनात कविता सिक्योरिटी के गार्डों ने बदमाशों को ललकारा।

बदमाशों ने गार्डों के ऊपर गोली चलायी। जवाबी कार्यवाही में गार्डों ने भी बदमाशों के ऊपर गोली चलायी। गार्डों के अदम्य साहस को देखते हुए बदमाश मौके से भाग गये। एसपी ने बताया कि पुलिस बदमाशों से लोहा लेने वाले गार्डों को सम्मानित करेगी। इस मामले में कंपनी के मैनेजर योगेश शर्मा ने थाना सेक्टर-20 पुलिस से शिकायत की है।

यह भी देखे:-

दो साल के मासूम के अपहरण का सूत्रधार निकला चचेरा भाई गिरफ्तार 
ऑन डिमांड ग्रेनो वेस्ट से लूटी जाती थी कार, फिर सौदा सिलीगुड़ी में होता था
नाबालिग के साथ रेप मामले में मुकदमा दर्ज, आरोपियों को तलाश रही पुलिस
चीती गाँव के माइनर नाले  मे मिला अज्ञात युवक का शव
दादरी पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का झाखीरा
किन्नर का भेष बनाकर कर रहे थे नशे की सौदेबाज़ी, धरे गए
पडोसी महिला पर तीन बच्चों को जहर देने का आरोप, एक की मौत
डबल मर्डर में वांटेड दुजाना गैंग का शूटर गिरफ्तार
नोएडा एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में ढेर हुआ ईनामी कुख्यात बदमाश
महिला को ब्लेड से कई वार कर किया घायल, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली
जान की परवाह किये बिना दो बहादुर बहनों ने बदमाशों से लिया लोहा
ईमारत के 14 वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
सीएनजी गैस सिलेंडर को चोरी करने तथा उसे बेचने वाले गैंग का सदस्य गिरफ्तार
मोबाइल पार्सल में से धोखाधड़ी कर मोबाइल निकाल लेने वाले चार आरोपी गिरफ्तार
एसटीएफ के हत्थे चढ़े शातिर ठग, कार्ड धारकों को ऐसे लगाते थे चूना, पढ़ें पूरी खबर 
OLX पर लूटी मोबाईल बेचने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश, पांच गिरफ्तार