बीपीबीडी इंटरनेशनल एकेडमी में  टैलेंट टाइटन्स  कार्यक्रम का आयोजन हुआ 

दनकौर:दनकौर कस्बे में स्थित बीपीबीडी इंटरनेशनल एकेडमी में एक टैलेंट टाइटन्स  के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 1 से 7 तक के स्कूली बच्चो ने हिस्सा लिया ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दनकौर  कोतवाली प्रभारी अखिलेश प्रधान व शैफाली इंटर स्कूल की प्रधानाचार्य प्रोमिता शर्मा रही ।इस कार्यक्रम के विषय में प्रधानाचार्य दीप्ति शर्मा ने बताया कि स्कूली बच्चों का  इंग्लिश कम्युनिकेशन कंपटीशन था। जो की पूर्णता इंग्लिश भाषा पर आधारित था। जिसमें बच्चों की स्पीच रेसिटल पोयट्री रेसिटेशन व रोल प्ले इन टीम टॉपिक थे । इस कार्यक्रम के विद्यालय प्रबंधक नंद किशोर गर्ग ने कहा कि यह अत्यंत चुनौतीपूर्ण कार्य है जो विद्यालय में बच्चे इस प्रकार से इंग्लिश लैंग्वेज में आराम से बोल रहे हैं जो की वास्तविकता में इस  माहौल में नहीं आते । इस मौके पर दनकौर कोतवाल अखिलेश प्रधान ने कहा कि जरूरत इस बात की है कि बच्चे पढ़ाई के साथ संस्कारों का भी ध्यान रखें क्योंकि संस्कार ज्यादा महत्वपूर्ण है उन्होंने कहा कि जो बच्चे पढ़ें उसे मन में उतारे जब ही कामयाबी संभव है उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों की प्रतिभा निखर कर सामने आती है.

उन्होंने सभी छात्रों को उनकी सफलता पर बधाई दी और कहा कि जो बच्चे किसी कारणवश कुछ प्रतियोगिता में हासिल नहीं कर पाते उन्हें भी मेहनत करनी चाहिए और लगन से पढ़ाई करें मेहनत से सब कुछ संभव है। इस मौके पर एकेडेमी के सभी शिक्षक, उपाध्यक्ष सन्दीप गर्ग,कुशाग्र कौशिक, सोनम ,ज्योति, गुलिया, अनीता, विजयलक्ष्मी, सचिन सहित एकेडमी का स्टाफ मौजूद रहे। — साभार ख़ालिद सैफ़ी

यह भी देखे:-

बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर।
ब्रिटेन और ब्राजील समेत इन देशों के यात्रियों को भारत आने पर करना होगा कोरोना प्रोटोकाल का पालन
शारदा विश्वविद्यालय में कंप्यूटिंग, संचार, बुद्धिमान प्रणाली पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन
जनभवन के स्वास्थ्य शिविर में एकेटीयू ने ग्रामीणों की सेहत का कराया जांच
स्पर्श ग्लोबल स्कूल में सम्मान, संस्कार और संस्कृति का यादगार आयोजन
शारदा अस्पताल के डॉ. सौरव भगत राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान अकादमी के सदस्य चुने गए
RYAN GREATER NOIDA WON GOLD MEDALS IN INTERNATIONAL TAEKWONDO CHAMPIONSHIP AT THAILAND
शारदा विश्वविद्यालय में 'व्हाइट कोट सेरेमनी': नए मेडिकल छात्रों ने बढ़ाया चिकित्सा की ओर पहला कदम
सावित्री बाई स्कूल में "एक दिया शहीदों के नाम" का आयोजन कर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
‘‘आई0 टी0 एस0 डेंटल काॅलेज में बी0डी0एस0 विद्यार्थियों का ओरियनटेशन’’
AIWC Greater Noida organised Ek Bharat! Shrestha Bharat
ग्रेटर नोएडा कॉलेज ऑफ लॉ में विदाई समारोह, सीसीएसयू टॉपर याशी दीक्षित सम्मानित
शारदा विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता का समापन
सावित्री बाई फुले बालिका इंटर कॉलेज में ईद उल अजहा
A.K.T.U और N.E.L.E.T नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी हुआ करार
एकेटीयू द्वारा रद्द किए गए परीक्षाओं की नई समय सारणी जारी