जगगन्नाथ इंस्टीट्यूट में विधि क्षेत्र व शोध विकास पर हुई परिचर्चा
ग्रेटर नोयडा के जगगन्नाथ इंस्टीट्यूट में सात दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन मे विधि क्षेत्र व शोध विकास पर परिचर्चा के दौरान आज इंटलेचुल लॉ और बैंकिंग लॉ पर वार्ता हुई।
कार्येक्रम के आरम्भ मे विभागध्यक्षीका डॉक्टर पल्लवी गुप्ता ने क्रीड़ा लीगल के सीनियर पार्टनर सुभाष भटोरिया जी को तुलसी पौधा देकर स्वागत किया।
सुभाष भटोरिया जी ने कहा कि इंटेलेक्चुअल लॉ विधि का एक विस्तृत और प्रगतिशील क्षेत्र है । उन्होने कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, डिजाइन,ट्रेड सीक्रेट कानून के महत्वपूर्ण आयामो को आये हुए विभिन्न विश्वविद्यालयों से आये हुए फेकल्टीयो के साथ साझा किया।
फ़ैकल्टी डेवलपमेंट कार्येक्रम के दूसरे सेशन मे प्रोफेसर राहुल अरोड़ा ने बैंकिंग कानूनों व कॉरपरेट कानूनों और उनकी प्रक्रिया , प्रक्रति पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर अजय त्यागी ने बताया इस प्रकार के कार्यक्रम बौद्धिक विकास व क्षमताओं मे विकास करते है।
कार्यक्रम के अंत में डॉक्टर अमिता राठी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस दौरान सुधीर द्विवेदी,प्रशांत पांडेय,आसना सिन्हा,सौम्या शर्मा समेत कई लोग उपस्थित रहे।
