निःस्वार्थ भाव से जन कल्याण करने वाले रियल हीरोज़ को “आस एक प्रयास ट्रस्ट” ने किया सम्मानित

नई दिल्ली: ISKCON ऑडिटोरियम में “आस एक प्रयास ट्रस्ट” द्वारा रियल हीरोज़ अवार्ड्स का भव्य आयोजन किया गया। “आस एक प्रयास ट्रस्ट” अपने कैंसर फ्री इंडिया इनिशिएटिव के तहत कैंसर जागरूकता अभियान चला रही है। रियल हीरोज अवार्ड्स के दौरान बच्चों ने बेहतरीन अंदाज़ में प्लास्टिक फ्री इंडिया के लिए लोगो को जागरूक किया, गुरुकुल से आये बच्चों ने देशभक्ति गीत पर योग कर के समां बाँध दिया।

इस आयोजन की शुरुआत आस एक प्रयास के फाउंडर डायटीशियन दीपिका भाटिया एवं अजय भाटिया , आस एक प्रयास टीम से अजय कालरा , मनीष भाटिया , डॉक्टर निखिता नागर के द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में आये महाशय धर्मपाल गुलाटी (एम डी एच मसालों के सी ई ओ) , डॉ जयदीप आर्या , विनय आर्य , संदीप मारवाह , श्रीनिवास पूरी वार्ड के विधायक राजपाल सिंह , जोगिन्दर खट्टर , संजीव शर्मा , भारत भूषण मदान , संध्या गुप्ता के स्वागत से हुई।

जम्मू से आयी संध्या गुप्ता ने सभी उपस्थिन गणों को महाराजा हरी सिंह सम्मान से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में पूरे भारत वर्ष से आये रियल हीरोज को सम्मानित किया गया जिसमे गुरु जसराम सिंह, अजय हरिनाथ सिंह , डॉ हरविंदर मंकर , वीरेंद्र सिंह ( गूंगा पहलवान), मेजर जनरल विक्रम डोगरा , कॉलेनेल दुष्यंत बाली , भविष्या डॉ दीवानगी दलाल , अनुषा श्रीनिवासन अय्यर , राकेश, जलयोद्धा दिनेश श्रीमाली , सरभजीत सिंह बॉबी , महामेधा नागर, सुरेंद्र बैरागी की सेवा टोली, नन्हे हीरो प्रेमदीप जैनर, क्रिकेटर सुमित प्रताप सिंह, संजीव नागर , धर्मेंद्र यादव, नीलेश्वरी बसाक , मनीषा यादव, संगीता आहूजा , रेणुका चौधरी, ऋचा भसीन, आदित्य पृथि, एवं बिजेंद्र सैनी मौजूद रहे।

यह वो चुनिंदा रियल लाइफ हीरोज़ हैं जिन्होंने निःस्वार्थ भाव से जन कल्याण में योगदान दिया। इस कार्यक्रम के ज़रिये आस एक प्रयास की यह पहल जन जागरूकता की एक मिसाल बनने जा रही है जिससे लोगो को एक बेहतर कल के लिए प्रेरित किया जा सके। आस एक प्रयास द्वारा एक किताब ( इंस्पायरिंग स्टोरीज ऑफ़ लाइफ रियल हीरोज ऑफ़ इंडिया- एक कदम सफलता की ओर) की भी प्रस्तुति की गई जिसमें सभी रियल हीरोज़ की प्रेरणात्मक जीवनियाँ प्रस्तुत की गयी हैं। यह किताब डायटीशियन दीपिका भाटिया , अजय भाटिया एवं डॉक्टर निखिता नागर द्वारा लिखी गयी है एवं वाइटल विश्वा पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित की गयी है।

इस कार्यक्रम में पतंजलि योगपीठ से आदरणीय गोपाल जी(अध्यक्ष योग ग्लोबल अलाइंस), रमेश लोहान, अशोक त्यागी जी(राज्य प्रभारी पतञ्जलि योग समिति दिल्ली), श्याम गुप्ता (राज्य सह प्रभारी पतञ्जलि योग समिति दिल्ली) , विष्णु शर्मा (अधिवक्ता राज्य प्रभारी दिल्ली) ,रोहित कौशिक (युवा भारत राज्य सह प्रभारी दिल्ली), रचित कौशिक (सोशल मीडिया प्रभारी bst दिल्ली) , बहन पल्लवी दुबे लीगल प्रभारी, पतञ्जलि संगठन से लक्ष्मी नारायण जी,कपिल चौधरी,प्रिंस चौधरी ,कुशान्त जी भी मौजूद रहे। आस एक प्रयास की टीम से मंजू शर्मा जी, संस्कार नागर जी, डॉक्टर अपूर्वा नागर जी, प्रीत भाटी जी एवं सचिन शर्मा जी ने विशेष रूप से कार्यभार उठाते हुए एक सफल कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

यह भी देखे:-

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 126 वीं बोर्ड बैठक में लिए गए निर्णय, जानिए
नहीं रहे चिपको आंदोलन को धार देने वाले पर्यावरण प्रेमी सुंदरलाल बहुगुणा, पूरा जीवन किया लोगों को जाग...
GT रोड पर ट्रक और स्कूटी की भिड़ंत, 57 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत
दिल्ली हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी, शादी करने से खत्म नहीं हो जाता दुष्कर्म का आरोप
U.P. PANCHAYAT CHUNAV : लिस्ट है तैयार अब है किसका इंतज़ार
मिस यूनिवर्स एशिया जोन 2019 का खिताब अंजली शर्मा के नाम
सुशील कुमार के गिरफ्तारी की खबर गलत : सूत्र 
Zika Virus Outbreak: शराब की गंध से आकर्षित मच्छर फैलाते हैं बीमारी, इन बातों को समझे बिना बचाव मुश्...
UNCCD COP14:"सिंगल यूज प्लास्टिक को अलविदा कहने का वक्त आ गया है":पीएम मोदी
फर्ज: लवलीना ने पुरस्कार में मिले पैसों से कराया मां का किडनी ट्रांसप्लांट, इलाज के साथ की ओलंपिक की...
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में सात दिवसीय योग अभ्यास का आगाज
दर्शकों की मांग के कारण वाईआरएफ 11 नवंबर को विदेशों में टाइगर 3 रिलीज करेगा!
Stock Market Close: लगातार दूसरे सत्र में गिरे Sensex, Nifty; आईटी कंपनियों के शेयर टूटे
Tokyo Olympics: दीपक पूनिया के हाथ से फिसला कांस्य पदक, नाजेम ने 2-4 से दी शिकस्त
भारतीय रेल की सौगात : गोरखपुर, कानपुर और जम्मू के लिए चलेंगी विशेष ट्रेनें
ऑटो एक्सपो सकुशल संपन्न काने के लिए डीएम बी.एन. सिंह ने की बैठक , दिए आवश्यक दिशा-निर्देश