चचेरे भाइयों पर हुआ जानलेवा हमला, गोली मारी , चाकू से किया वार , पडोसी पर लगा आरोप
ग्रेटर नोएडा : दादरी कोतवाली क्षेत्र में दो चचेरे भाइयों पर पर जानलेवा हमला का मामला प्रकाश में आया है। घर में घुसकर एक भाई को गोली मारी गई। बीच बचाव करने आए चाकू मारा गया। दोनों को उपचार के लये निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें गोली से घायल युवक की हालत गंभीर है। पीड़ित पक्ष ने पड़ोसियों पर हमला करने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला मंगलवार देर रात का है। आरोप है दादरी के नई आबादी में रहने वाले साजिद के घर में उसके पड़ोसियों ने घुस कर उसे गोली मार दी। गोली लगने से साजिद घायल हो गया, वही गोलियों की गूंज सुन साजिद का चचेरे भाई शानी मौके पर पहुँच गया और यजीद को बचने का प्रयास किया। जिसके बाद हमलावरों ने शानी पर चाक़ू से हमला कर उसे भी घायल कर दिया और फरार हो गए। इधर सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल साजिद और शानी को दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ साजिद की हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे बड़े अस्पताल के लिए रेफेर कर दिया।
पीड़ित पक्ष का कहना है कि कुछ दिन पहले साजिद का झगड़ा पड़ोस में रहने वाले युवकों से हुआ था। तभी से वो साजिद से रंजिश मान रहे थे। इसी को लेकर मंगलवार की रात आरोपियों ने घर मे घुस साजिद के गोली मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।