निर्भया के दोषियों को जल्द फांसी देने की अपील

ग्रेटर नोएडा:सात साल पहले आज ही के दिन दिल्ली में हुए निर्भया कांड सातवीं बरसी पर सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ( भारत ) द्वारा ग्रेटर नोयडा स्थित जय शंकर मैमोरीयल पब्लिक स्कूल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया । श्रद्धांजलि सभा में संस्था सदस्यों और बच्चों ने निर्भया की याद में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की । निर्भया को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने कहा कि निर्भया केस को सात वर्ष बीत जाने के बाद भी कुछ नही बदला है देश में महिलायें एवं बच्चिया आज भी असुरक्षित है तथा रोजाना सैकडों निर्भया हैवानियत का शिकार हो रही है । इसका एक कारण लचर कानून व्यवस्था भी है क्योंकि निर्भया के दोषियों को अभी तक भी फांसी नही हो पायी है । संस्था केन्द्र सरकार से निर्भया के दोषियों को जल्द फांसी दिये जाने की अपील करती है साथ ही महिलाओं की सुरक्षा हेतु आवश्यक कदम उठाये जाने की भी मांग करती है ।

इस अवसर पर कक्षा 10 की क्षात्रा कोमल ने बताया कि बेटियों के साथ आयेदिन हो रही दरिंद्गी से उन्हे अकेले घर से बाहर निकलने में भी डर लगता है। बच्ची ने सवाल करते हुए पूछा कि क्या यह हमारा देश नही जो हमें अपने ही देश में डर लगने लगा है । श्रद्धांजलि सभा में नरेश वर्मा, देवेंद्र चन्दीला , सरिता बैसौया, ओमदत्त शर्मा , निशा, पायल , जहीर सैफ़ी, शिवम कश्यप , सोनू गुप्ता, मुस्कान और रवि गौतम आदि लोग मौजूद रहे ।

यह भी देखे:-

अन्ना सत्याग्रह के लिए ग्रेटर नोएडा में चलाया गया जागरूकता अभियान
अब दिल्ली में सरकार का मतलब उपराज्यपाल  
आईआईएमटी कॉलेज में तंबाकू निषेद्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
जेवर विधानसभा में शीघ्र बहुत बड़ा अस्पताल बनेगा जिसका शिलान्यास स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आद...
लखीमपुर हिंसा : कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सौंपा राष्ट्रपति को ज्ञापन, राहुल बोले- SC के दो जज करें ...
तेजी से ओडिशा की ओर बढ़ रहा यास, 185 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी हवा
Fastag यमुना एक्सप्रेस-वे पर है 'बेकार', जानें क्या है वजह
गूगल ने डिजिटल पेमेंट एप पेटीएम  को प्ले स्टोर से हटाया, जानिए क्यों 
ग्रेटर नोएडा में कार्निवाल कल 25 जनवरी से, स्मार्ट एंड हैप्पी होगी थीम, जानिए कार्यक्रम की डिटेल्स
गणतंत्र दिवस पर नरेंद्र भूषण, सीईओ, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का संदेश
फर्जी नियुक्ति मामले में ग्रेनो प्राधिकरण के अधिकारी व कर्मचारियों की हो सकती है बर्खास्तगी 
नोएडा मेट्रो हॉस्पिटल में लगी भीषण आग, मजिस्ट्रेट जांच के आदेश
गौतमबुद्धनगर में बनेगा आधुनिक साइबर थाना, ₹3.30 करोड़ की लागत से शुरू हुआ निर्माण
बिलासपुर पुलिस चौकी के दो पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित
संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम मनीष कुमार वर्मा ने सदर तहसील में सुनी जनता की समस्या, अधिकारियों को दिए ...
IEML पदाधिकारियों ने राज्यपाल नाईक व सीएम योगी से की मुलाकात , विश्व आयुर्वेद, योग और प्राकृतिक चिक...