जेल से 6 निर्धन बंदियों को रोटरी ने रिहा कराया, बच्चों में गर्म कपड़ों का वितरण

ग्रेटर नोएडा :रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के सहयोग से जिला कारागार में बंद 6 बंदियों की हुई रिहाई व महिला बंदियों के छोटे बच्चों को गर्म कपड़े, मौजे व जूते बांटे गए।

रोटेरियन सरदार मंजीत सिंह ने बताया कि जिला कारागार लुकसर में 6 ऐसे बंदी थे जिन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली थी लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से जुर्माने की राशि नहीं जमा कर पा रहे थे जिसकी वजह से उन सभी को अतिरिक्त सजा काटनी पड़ रही थी। जिला कारागार के डॉ0 संजय सिंह से जब यह जानकारी उन्हें मिली तो रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा के सहयोग से इन सभी 6 बंदियों की जुर्माने की राशि 23680/- की धनराशि क्लब द्वारा जमा करा दी गई। रिहाई के समय इन सभी के चेहरे पर समय से पूर्व छूटने की खुशी झलक रही थी।

डॉ0 के के शर्मा ने बताया जिला कारागार में 10 ऐसी महिला बंद हैं जिनके 5 वर्ष से कम आयु के 10 बच्चे भी उनके साथ हैं। सर्दी की शुरुआत होते ही उन बच्चों को सर्दी से बचाने के लिए गर्म कपड़े, मौजे व जूते भी क्लब द्वारा भेंट किए गए। कारागार अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र ने रोटरी क्लब द्वारा किये गये कार्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर जेलर, डिप्टी जेलर व हॉस्पिटल का स्टाफ भी उपस्थित रहा।

क्लब से मनोज गर्ग, सौरभ बंसल, कपिल गुप्ता, विनोद कसाना, मुकुल गोयल, एम पी सिंह, अमित राठी, विनय गुप्ता, विजय शर्मा, निखिल गर्ग, बंटी अग्रवाल, व हैप्पी सिंह उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

डीएम बी.एन. सिंह ने जनपदवासियों को दी नववर्ष की शुभकामनाएं
गायत्री शर्मा राष्ट्रीय ब्राह्मण महसंघ (रजि०) की जिलाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) नियुक्त  
भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष गजेंद्र मावी ने पदभार ग्रहण किया
कोरोना के खिलाफ जंग : राज्यों को ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए रेलवे ने बनाया हरित गलियारा
किसानों के हक की लड़ाई के लिए गौतमबुद्ध नगर समेत देश भर में होगी पंचायत
डराने वाली खबर: कोरोना से मृत्यु दर में देश में पहले नंबर पर पहुंचा पंजाब, महाराष्ट्र को छोड़ा पीछे
स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2025 का ग्रैंड फिनाले गलगोटिया विश्वविद्यालय में
गौतमबुद्ध नगर में अवैध होटलों और गेस्ट हाउसों पर होगी कार्रवाई, जल्द शुरू होगा सीलिंग अभियान
National Pension Yojana : नई पेंशन वाले भी ले सकेंगे पुरानी पेंशन का लाभ, जानिए क्‍या है इसके लिए शर...
यूपी में 74 हजार रिक्त पदों पर भर्ती को हरी झंडी, सीएम ने दिया प्रक्रिया में तेजी का आदेश
सोसाइटियों में ईवी चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए दिशा-निर्देश
1 फरवरी को हिंदू एकता सम्मेलन, 12 स्थानों पर होंगे नुक्कड़ नाटक
Kashmir में आतंकवाद पर अंतिम प्रहार, आतंरिक सुरक्षा के लिए 14 साल बाद BSF की वापसी
गौतम बुद्ध नगर में "एक्सरसाइज सुरक्षा चक्र" के तहत आपदा प्रबंधन मॉकड्रिल आयोजित, जिलाधिकारी ने किया ...
तीन सड़क हादसों में एंबुलेंस को एंडेवर कार ने टक्कर मारी. अनियंत्रित कंटेनर पलटा, टैंकर ने बाइक सवार...
फाइजर से ज्यादा बेहतर है मॉडर्ना की वैक्सीन, जानें स्टडी में हुआ क्या खुलासा