दावा : जानिए कैसे , संस्कृत बोलने से डायबिटीज और कोलेस्ट्रोल होता है कम

नई दिल्ली : संस्कृत बोलने से डायबिटीज और कोलेस्ट्रोल का लेवल कम होता है. यह दावा भाजपा सांसद गणेश सिंह ने गुरुवार को संसद में कहा . उन्होंने बताया अमेरिका के एक शिक्षण संस्थान के शोध के अनुसार रोजाना संस्कृत भाषा बोलने से तंत्रिका तंत्र मजबूत होता है और मधुमेह तथा कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

संस्कृत विश्वविद्यालयों के बिल पर एक बहस में भाग लेने के दौरान उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के एक शोध के अनुसार अगर कंप्यूटर प्रोग्रामिंग संस्कृत में की जाए, तो यह अधिक सुगम हो जाएगी।

गणेश सिंह ने कहा कि दुनिया की 97 फीसदी से ज्यादा भाषाएं संस्कृत पर आधारित हैं। इनमें कुछ इस्लामिक भाषाएं भी शामिल हैं। बिल पर संस्कृत में बात करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रताप चंद्र सारंगी ने कहा कि भाषा बहुत लचीली है और एक वाक्य को कई तरीकों से बोला जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि विभिन्न अंग्रेजी शब्द जैसे कि भाई और गाय संस्कृत से लिए गए हैं। सारंगी ने कहा कि इस प्राचीन भाषा के प्रचार से किसी अन्य भाषा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

यह भी देखे:-

किसान आंदोलन को लेकर राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- ‘वे असत्य, अन्याय पर अड़े, हम एक...
दहशत : बाईकर्स ने युवक को मारी गोली, घायल
रेयान ग्रेटर नोएडा IAE अवार्ड 2024 से सम्मानित
EPCH द्वारा आयोजित हस्तशिल्प मेला 14 अक्टूबर से, सौ देशों के खरीदार लेंगे भाग, 3000 प्रदर्शक अपने उत...
बैंक डूबा तो 90 दिन में ग्राहकों को वापस मिलेंगे पैसे, जानिए हर जरूरी जानकारी
होली पर सिटी पार्क में दिखेगी मथुरा के चरकुला व गगरी नृत्य की झलक
राजीव गांधी ने भारत में कंप्यूटर क्रांति को जन्म दिया :महेंद्र नागर
इंडिया इंटरनेशनल हॉस्पिटैलिटी एक्सपो 2023 का छठा संस्करण 2 अगस्त शुरू होने के लिए तैयार
पारा ओलिंपिक में सिल्वर जीतने पर महिला शक्ति सामाजिक संस्था ने डीएम सुहास एल वाई  को किया सम्मानित 
महिलाओं के सम्मान में गृहलक्ष्मी कार्यक्रम आयोजित
अवैध खनन में शामिल 3 डम्फर जब्त
नोएडा पुलिस ने लूटेरे का स्केच जारी किया
कोरोना का बढ़ रहा है संक्रमण, जानिए गौतमबुद्धनगर का हाल
‘सूर्य नमस्कार’ को तैयार टीम इंडिया, आज सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी
चित्रांश चैंबर ऑफ कॉमर्स नोएडा चैप्टर की शुरुआत
सीएम योगी का बड़ा फैसला : 250 लाख से ज़्यादा मुक़दमे होंगे वापस, जानें वो कौन से है मुक़दमे।