यमुना एक्सप्रेस-वे के आवासीय सेक्टर में 7500 पौधारोपण

ग्रेटर नोएडा : यमुना एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने सोमवार को आवासीय सेक्टर-20 के ए-ब्लाक से पौधारोपण का शुभारंभ किया। प्राधिकरण के प्रबंधक व मंडलायुक्त डॉ. प्रभात व मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरूणवीर सिंह ने पौधारोपण ने इसकी शुरुआत की।

इस दौरान प्रबंधक डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि सभी सेक्टरों के सड़क किनारे पौधारोपण किया लेकिन साथ ही पौधारोपण के दौरान एक दूरी बनाए रखा जाए जिससे पौधों को बढ़ने व फैलने का मौके मिले।

सीईओ डॉ. अरूणवीर सिंह ने कहा कि सेक्टर-20 के ए-ब्लाक में रोड के किनारे पहले दिन 7500 पौधारोपण किया गया। उन्होनें बताया कि शासन ने इस बार प्राधिकरण को 28000 पौधारोपण करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। आने वाले दिनों में सेक्टर-18, सेक्टर-20 के पाकेट यू व सेक्टर- 24 में वृहद स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। 15 अगस्त को सेक्टर-20 के पाकेट -बी में प्रस्तावित थीम पार्क में पौधारोपण किया जाएगा।

इस दौरान जिला वन अधिकारी, प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया, ओएसडी संतकुमार सिंह, महाप्रबंधक नियोजन मीना भार्गव, उप महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह, सीनियर प्रबंधक उद्यान आनंद मोहन सिंह, वीके त्यागी, प्रबंधक परियोजना पातीराम, नंदकिशोर सुुंदरियाल आदि लोग मौजूद थे।

यह भी देखे:-

Coronavirus India: देश में कोरोना के 35 हजार से अधिक मामले, 97.65 फीसद पहुंचा रिकवरी रेट
कुछ देर हुई बारिश में ड्रेनेज सिस्टम की खुली पोल
कोरोना तीसरी लहर : गृह मंत्रालय की चेतावनी, अक्टूबर में पीक पर होगा संक्रमण
कल का पंचांग, 10 सिंतबर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
एलजी गोलचक्कर समेत ग्रेटर नोएडा के तमाम गोलचक्कर का  सौंदर्यीकरण कर  होगा कायाकल्प 
कोहरे का कोहराम : अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो की मौत
जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का रजत जयंती समारोह: तृतीय दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न
महाशिवरात्रि : बम बम भोले व हर हर महादेव के जयकारे से गूंजा शिवालय
फसल ऋणमोचन योजना के अंतर्गत प्रभारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने किसानों को बांटे प्रमाण पत्र
कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव
पर्यटन मंत्री जी कृष्ण रेड्डी ने साटे 2023 और एससीओ टै्रवल मार्ट का उद्घाटन किया
जनपद की तीनों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न
डीएम बी एन सिंह ने की विकास कार्यों की समीक्षा , कहा पेंडिंग कार्य करें पूरा नहीं तो कटेगा वेतन
कार-कंटेनर में भिड़ंत , एक की मौत 
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना के आंकड़ों में उछाल 
ठंड में भारतीय फ्रेंड्स क्लब ने किया कंबल वितरण