दादरी विधायक तेजपाल नगर ने कराया बस का संचालन, जानिए क्या है ख़ास

ग्रेटर नोएडा : दादरी विधानसभा क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाने की लिए दादरी विधायक तेजपाल नागर के दुवारा निरन्तर कार्य किये जा रहे है जिसके अंतर्गत गांवों में भी बसे चलवाई जा रही है। अपने इसी प्रयास से दादरी विधायक ने गाजियाबाद से गांवों के रास्ते दादरी तक जाने के लिए बस का शुभारम्भ किया। यह बस गाजियाबाद से चलकर ग्राम अच्छेजा, सादुल्लापुर, बैद्पुरा, सैनी, सुनपुरा, खेडी, रूपवास होते हुए दादरी तक जाएगी तथा इसी रूट से वापिस गाज़ियाबाद पहुचेगी। विदित है की दादरी विधानसभा के उक्त गांवों में कोई भी सरकारी यातायात की सुविधा नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए दादरी विधायक ने इन गांवों में बस का संचालन कराया। दादरी विधायक ने ग्राम बैद्पुरा में बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस को हरी झंडी दिखाते हुए दादरी विधायक ने कहा की दादरी विधानसभा के सभी गांवों को यातायात की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी ऐसे सभी गांवों के लिए बस चलवायी जायेगे जहाँ कोई सरकारी यातायात की सुविधा उपलब्ध नहीं है। दादरी विधायक दुवारा गांवों को आवागमन हेतु दी गयी बस की सौगात के लिए सभी लोगो ने सराहना की। इस अवसर पर दादरी विधायक के साथ ग्राम अच्छेजा से जयवीर नम्बरदार, चमन प्रधान, रामभूल शर्मा, अजय प्रधान, कपिल नागर, चमन चेयरमैन, राज नागर, ग्राम सादुल्लापुर से करतार मास्टर जी, आदित्य शर्मा, महावीर, विपिन नागर, विजयपाल मुकद्दम, ग्राम वैदपुरा से अशोक नागर, राजे कसाना, भोला नागर, गजराज नागर, जितेन्द्र अग्रवाल ग्राम सैनी से सुरेश नागर, अमन नागर, सतीश नागर, रघुवीर नागर ग्राम सुनपुरा से राजीव चपराना, देवा कसाना, अमित फौजी, राकेश नेता जी सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

निवास प्रोमोटर्स ने 7 रेरा शिकायतकर्ताओं के साथ आपसी सहमति से वसूली प्रमाण पत्रों का समाधान किया
जनता को मिला लाभ : ग्रेटर नोएडा -फरीदाबाद की दूरी अब और होगी कम
भाजपा ने दादरी व ज़ेवर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई
रंगपुरी में आयोजित वार्षिक संत समागम में ध्यानाचार्य डॉ. अजय जैन ने लिया भाग, धार्मिक एकता और सद्भाव...
निक्की मर्डर केस में ससुर को हाईकोर्ट से जमानत
जहांगीरपुर नगर पंचायत में BPL कार्ड धारको को निःशुल्क दिए बिजली कनेक्शन
प्रधान अध्यापिका गीता भाटी को चौधरी सुखबीर प्रधान शिक्षा समिति ने किया सम्मानित
ग्राम बिरोडी में अंतरराष्ट्रीय जाट संसद सम्मेलन सम्पन्न, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण पर जोर
राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए जनजागरूकता अभियान की शुरुआत
लिव-इन में खूनी विवाद: प्रेमी की चाकू मारकर हत्या, प्रेमिका गिरफ्तार
गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु शासन की शादी अनुदान योजना संचालित
IHE-2026 के दूसरे दिन नवाचार, पाक-कला और हॉस्पिटैलिटी का दिखा शानदार संगम
एन.एस.एस. जीबीयू के स्वयंसेवकों की सक्रिय भूमिका में मेगा रक्तदान शिविर की सफलता
जीबीयू में रियोलॉजी पर कौशल विकास कार्यशाला, खाद्य व औषधि उद्योग के लिए वैज्ञानिक समझ पर जोर
अन्नदाताओं की खुशहाली से ही विकसित भारत 2047 का संकल्प होगा पूरा: जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह का संदेश
अग्रवाल समाज ने हवन व सुंदर कांड से किया वातावरण को शुद्ध, होली मिलन समारोह रद्द होने के बाद लिया नि...