पहले दोस्ती , फिर नाबालिग से दुष्कर्म कर ब्लैकमेल , दो आरोपी गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा : यहाँ के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी ने एक कमरे (OYO ROOM) में ले जाकर नाबालिग से दुष्कर्म किया. और तो और उसने अश्लील वीडियो भी बना डाली। फिर नाबालिग को ब्लैकमेल कर छह लाख रुपये मांगे। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जो कहानी निकल कर सामने आई है उसके मुताबिक पीड़िता की पहचान ऑटो चालक अर्जुन से थी। अर्जुन ने पीड़िता की मुलाकात फरमान नाम के युवक से कराई। बाद में दोनों दोस्त बन गए। पीड़िता का आरोप है कि फरमान ने उसे धोखे से एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। फरमान ने अश्लील वीडियो भी बना ली और पी़ड़िता को ब्लैकमेल करने लगा। छह लाख रुपये नहीं देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देने लगा।
पीड़िता ने मामले की जानकारी अर्जुन को दी। फरमान ने अर्जुन को भी अपने कुकृत्य में शामिल कर हिस्सा देने का प्रलोभन दे दिया। आरोप है कि अर्जुन और फरमान दोनों मिलकर पीड़िता को छह लाख रूपये देने के लिए दबाव बनाने लगे। मामले की शिकायत पीड़िता ने पुलिस में की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ की जा रही है .