गैंग रेप के आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही , डीएम ने लगाया गैंगस्टर, संपत्ति की जाएगी सीज
जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह का बड़ा फैसला गैंगरेप के अपराधियों पर लगाया गया गैंगस्टर, सभी गैंगस्टर की 14 (1) के अंतर्गत संपत्ति की जाएगी अटैच।जिला मजिस्ट्रेट गौतम बुध नगर बीएन सिंह के द्वारा अपराधियों के विरुद्ध निरंतर रूप से कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह के द्वारा बड़ा फैसला लेते हुए जनपद में गैंगरेप से संबंधित अपराधियों के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर गैंगस्टर लगाने की कार्यवाही सुनिश्चित गई है, जिसमें गैंग लीडर गुड्डू पुत्र शीशपाल, श्याम, रवि कुमार, उमेश कुमार, बृजकिशोर एवं प्रीतम पर गैंगस्टर लगाया गया है। जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि सभी अपराधियों की संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के तहत 14 (1) के अंतर्गत अटैच करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इस संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। जिला सूचना अधिकारी गौतम बुध नगर।
