जिला प्रशासन ने चार पर लगाया गया गैंगस्टर

अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियो के विरूद्ध जिला प्रशासन सख्त, 4 गुण्डों पर लगाया गया गैंगस्टर — जनपद में अपराध नियंत्रण करने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह के द्वारा निरंतर रूप से व्यापक स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। इसी श्रंखला में 4 गुंडों पर गेंगस्टर लगाया गया है। सम्बन्धित अपने व अपने सदस्यों तथा उनके परिवार के भरण पोषण के लिए संगठित होकर अपराध कार्य करते है। दिनाॅक 24.07.2019 को गैंग लीडर के द्वारा गैंग के सदस्यों आकाश व रवि को भेंजकर साहिल के साथ षडयंत्र रचकर सुमित खारी निवासी इलाहाबास के ऑफिस पर मौजूद नौकर राजकुमार जाटव पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कराई गई, जिससे राजकुमार गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। इस संबध मे थाने पर मु0अ0स0 542/19 धारा 307 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ तथा विवेचना के दौरान इनके नाम प्रकाश में आये। दिनाॅक 1-8-2019 को घटना में वाछित सदस्य आकाश व रवि को पुलिस द्वारा जब गिरफ्तार करने की कोशिश की गई तो उनके द्वारा पुनः पुलिस पर भी जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई तथा पुलिस द्वारा आत्मरक्षा के लिए चलायी गयी गोली से दोंनो सदस्य घायल हो गए। गिरफ्तारी के समय दोंनो सदस्यों से घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल अवैध असला बरामद हुआ। इस संबध में मु0अ0स0 580/19 धारा 307 भादवि पंजीकृत हुआ। इनके इस कृत्य से जनता मंे इतना भय व आतंक व्याप्त है कि सहजता से जनता का कोई भी व्यक्ति इनके विरूद्ध गवाही देने व रिपोर्ट लिखवाने का साहस नही कर पाता, जिससे जनता में भय व आक्रोश व्याप्त है, इसी क्रम में इनके ऊपर गैंगस्टर की कार्यवाही की गयी है।

जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर अवनीश उर्फ बिल्लू पुत्र जगदीश निवासी ग्राम दुजाना थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर, साहिल पुत्र जहीर निवासी सलारपुर थाना सै0-39 नोएडा, आकाश पुत्र रणवीर सिंह निवासी लोहड्डा थाना बडोत जिला बागपत, रवि पुत्र मदन सिंह निवासी ग्राम थोरा बन्कापुर थाना जेवर गौतमबुद्धनगर हाल पता-करावलनगर नई दिल्ली पर गैंग्स्टर लगाया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में बताया कि जनपद में आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध निरंतर रूप से कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। अतः भविष्य में यह कार्यवाही प्रस्तावित रहेगी और जो माफिया/अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं उन पर गुंडा एक्ट एवं गैंगस्टर तथा जिला बदर करने की कार्यवाही करने के साथ-साथ अन्य सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

यह भी देखे:-

युवक पर चाकू से हमला, आईसीयू में भर्ती
रात के सन्नाटे में ताले तोड़कर करते थे चोरी, जारचा पुलिस ने दो बदमाशों को किया गिरफ्तार
हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
नार्वे देश की महिला न्याय के लिए लगा रही थाने के चक्कर
ग्राम विकास अधिकारी के ऊपर चाकू से हमला कर लूटपाट
अवैध गांजा सहित एक गिरफ्तार
डीएम की बड़ी कार्यवाही, इस बिल्डर पर लगाया गैंग्स्टर एक्ट
सुनार को नकली सोना देकर लाखों का आभूषण ठगने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार
खून के रिश्ते का कर डाला खून, भाई बना कातिल, भाभी से शादी के जुनून में 15 बार चाकू से वार, वॉट्सऐप च...
चोरों ने मोबाइल फोन की दुकान को बनाया निशाना, लाखों के मोबाइल पर हाथ साफ़ किया
पुलिस मुठभेड़ के बाद 3 शातिर लूटेरे बदमाश गिरफ्तार, राहगीरों से करते थे लूटपाट
पुलिस दंपत्ति को कमरे में बंद कर उड़ाया लाखों का माल , पीछा करने पर बदमाशों ने की फायरिंग
घर में घुसकर नाबालिग किशोरी से छेड़छाड़
बाइक बोट के तर्ज Go Way कंपनी के नाम पर की करोड़ों की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार 
पड़ोसी ने की पालतू फीमेल डॉगी की हत्या, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
देह व्यापार में वांटेड आरोपी गिरफ्तार