वेतन की मांग को लेकर वीवो के कर्मचारियों का हंगामा

ग्रेटर नोएडा : ईकोटेक एक कोतवाली क्षेत्र के टेक जोन में बनी वीवो कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों ने आज शाम को कंपनी गेट पर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि नौकरी से निकाले जाने पर कर्मचारियों ने विरोध किया तो बाउंसर ने उनके साथ मारपीट की। बाउंसरो की मारपीट में आधा दर्जन कर्मचारी घायल हुए। मारपीट से गुस्साए कर्मचारियों ने कंपनी के अंदर तोड़फोड़ कर दी । कपनी के अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कंपनी पर पहुंचकर हालात पर काबू पाया। तोड़फोड़ के बाद कंपनी के बाहर एक हजार के करीब कर्मचारी एकत्र हो गए। नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों ने बताया कि पिछले एक महीने में करीब तीन हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जा चुका है। आरोप है कि निकाले गए कर्मचारियों को दो महीने का वेतन भी नहीं दिया गया।

टेक जोन में स्थित वीवो कंपनी में हजार की संख्या में कर्मचारी कार्यरत है। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पिछले एक महीने से उनके साथ लगातार अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। कभी उनके गले से कार्ड छीन लिया जाता तो कभी उनको गेट से अंदर नहीं आने दिया जाता। कोई कर्मचारी इसका विरोध करता तो उसके साथ मारपीट की जाती। दो महीने का वेतन भी कर्मचारियों को नहीं मिला है। पिछले एक महीने से लगातार कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाता रहा है। आरोप है कि कभी सौ तो कभी दो सौ कर्मचारियों को बिना बताए कंपनी प्रबंधन कर्मचारियों को निकाल देता। मंगलवार शाम जब 650 कर्मचारियों को एक साथ बाहर निकाला गया तो कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट गया। कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो कंपनी के बाउंसरो ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। कंपनी के अंदर भगदड़ मच गई। गुस्साई भीड़ ने कंपनी के अंदर जमकर तोड़फोड़ की। शीशे तोड़े गए और आग लगाने का प्रयास किया गया। कंपनी के अंदर हालात बिगड़ते देख मामले की सूचना पुलिस को दी गई। नौकरी से निकाले गए लोगों की भीड़ ने गेट पर हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कर्मचारी नहीं माने और गेट पर विरोध प्रदर्शन करते रहे।

कर्मचारी कर रहे हैं वेतन और पीएफ की मांग

कर्मचारियों की मांग है कि उनको नौकरी से निकाला गया है तो कंपनी को उनका बकाया वेतन देना चाहिए और कर्मचारियों का पीएफ देना चाहिए। कर्मचारियों का कहना है कि यदि कंपनी ने उनका बकाया नहीं दिया तो वह लोग विरोध करेंगे।

एसएसपी लव कुमार ने बताया कि कंपनी पर कर्मचारियों के द्वारा तोड फोड करने की सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। हालात काबू में हैं लेकिन मेरी कर्मचारियों से अपील है कि वह कानून अपने हाथ में न लें और शांति से अपनी बात रखे।

यह भी देखे:-

प्रसपा के पूर्व जिला अध्यक्ष यूथ विंग अमित खारी ने थामा भाजपा का दामन
Aman Verma की मां का हुआ निधन, लिखा भावुक नोट
COVID-19 India News : संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या बढ़ी, 24 घंटे में 14 हजार से ...
कल का पंचांग, 6 दिसंबर 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
MS Dhoni Birthday Special: न तुम जैसा था, न तुम जैसा है और न कोई होगा!
ब्रेकिंग; ग्रेनो प्राधिकरण छावनी में हुआ तब्दील भारी पुलिस फोर्स तैनात, किसान करेंगे प्रोटेस्ट
भजन संध्या एक शाम भगावन श्री चित्रगुप्त जी के नाम ने किया मंत्रमुग्ध
शारदा विश्वविद्यालय में क्रोमैटोग्राफी तकनीक पर दो दिवसीय लर्निंग कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर कंगना रनोट ने जाहिर की खुशी, माता- पिता और गुरू को दिया श्रेय
विश्व ध्यान दिवस: शारदा विश्वविद्यालय में ध्यान सत्र का आयोजन, छात्रों और स्टाफ ने जाना ध्यान का महत...
औषधि निरीक्षक का कार्रवाई अभियान जारी, गौतम बुद्ध नगर में मेडिकल स्टोर्स पर छापेमारी
यूक्रेन में अब भी पढ़ रहे हैं 12 हज़ार भारतीय छात्र - आरटीआई
रेलवे की सौगात : तीन शहरों के लिए समर स्पेशल ट्रेन शुरू, दो रुकेंगी गाजियाबाद
मायावती का ब्राह्मण कार्ड: खुशी दुबे की रिहाई के लिए कानूनी लड़ाई लड़ेगी बसपा
चूहों पर प्रभावी दिखी कोरोना वायरस की ओरल ड्रग, इंसानों पर चल रहा है अंतिम चरण का परीक्षण
Carry Bag: उपभोक्ता फोरम ने कहा ग्राहक से कैरी बैग के पैसे वसूलना गलत, नामी रिटेल कंपनी पर लगाया जुर...