सावित्री बाई की छात्राओं को फुटबॉल एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में मिला प्रथम स्थान
ग्रेटर नोएडा। एचसीएल नेशनल खेल प्रतियोगिता में सावित्रीबाई फूले बालिका इण्टर कॉलेज की छात्राओं ने फुटबाल व वॉलीबॉल में प्रथम स्थान हासिल किया। लखनऊ में आयोजित एचसीएल नेशनल्स में विद्यालय की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में 7 राज्यों के कुल 300 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में भागीदारी की। फुटबॉल एवं वॉलीबाल में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान एवं एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए कई पदक हासिल किया। 100 मीटर दौड़ में कीर्ति सिंह ने द्वितीय स्थान व जिया सिवाच ने तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में पवन तोगर ने द्वितीय स्थान, रिले रेस में कांस्य पदक हासिल किया। शिक्षा अधिकारी पारसनाथ, नोएडा ग्रेटर नोएडा शिक्षा समिति ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।