मयंक अग्रवाल को मिला डॉ. राजेंद्र प्रसाद अवार्ड फॉर इम्पैक्ट एजूकेशनिस्ट 2019
- शिक्षा क्षेत्र में बेहतर कार्य करने पर एचआरडी मिनिस्टर डॉ. रमेश पोखरियाल ने किया सम्मानित
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि आईआईएमटी ग्रुप समूह ने शिक्षा क्षेत्र किया उल्लेखनीय कार्य
- केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने ग्रेटर नोएडा को बताया शिक्षा का सर्वोत्तम हब
ग्रेटर नोएडा। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के 135वीं जयंती के मौके पर इंडिया पाजिटिव संस्था ने राष्ट्रीय ज्ञान दिवस का आयोजन कॉन्स्टिट्यूशन क्लब नई दिल्ली में किया। इस मौके पर मानव संसाधन प्रध्योगिकी और कानून व न्याय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंध निदेशक मयंक अग्रवाल को डॉ. राजेंद्र प्रसाद अवार्ड फॉर इम्पैक्ट एजूकेशनिस्ट 2019 से सम्मानित किया। बता दें कि मयंक अग्रवाल शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कई वर्षों से बेतहर काम कर रहे हैं। वर्तमान समय में ग्रेटर नोएडा नालेज पार्क 3 स्थित आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के प्रबंध निदेशक हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने किया।
इस मौके पर केंद्रीय मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ने कहा कि आईआईएमटी ग्रुप समूह ने पिछले कई वर्षों से शिक्षा जगत में अपनी विशेष छाप छोड़ी है। इसका श्रेय मयंक अग्रवाल को जाता है। उन्होंने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जन्मदिवस को राष्ट्रीय ज्ञान दिवस के रूप में मनाने के लिए आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को शिक्षित करने के लिए सभी लोगों को मिलकर काम करना है। इस क्षेत्र में हम मिलजुल सहयोग करेंगे। समाज के हरेक नागरिक को शिक्षा का अधिकार है। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सभी शिक्षाविदों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आपका उल्लेखनीय योगदान सराहनीय है। मत्स्य, पशुपालन और डेयरी मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि विगत कई वर्षों से ग्रेटर नोएडा ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई है। ग्रेटर नोएडा की तर्ज पर देश के कई हिस्सों में नालेज पार्क बनाने की जरूरत है।
इस मौक पर इंडिया पॉजिटिव के सचिव मनीष सिन्हा ने कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति हमारे पूर्वज है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे इस परिवार में जन्म मिला। उन्होंने कहा डॉ. राजेंद्र प्रसाद का एक सपना था कि देश के सभी नागरिकों को शिक्षा का अधिकार मिले। शिक्षा के क्षेत्र में गरीबी कभी आड़े न आए। उनके सपने को साकार करने के लिए हमारी संस्था मिलकर काम कर रही है।
इस मौके पर गृह राज्यमंत्री नित्या नंद राय, उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी, पश्चिश चंपारण के सांसद संजय जायसवाल, सांसद रमा देवी, राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा, विधायक दीघा संजीव चौरसिया मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्य श्याम जाजू ने की।यह भी देखे:-
गलगोटिया कॉलेज में फोर्टिस हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा ने "हेल्दी हार्ट हेल्दी टॉक" का किया आयोजनआईटीएस डेंटल कॉलेज फ्रेशर पार्टी : अजय खन्ना को मिस्टर आहाना को मिस फ्रेशर का मिला खिताबग्लोबल मे धनतेरस एवम लक्ष्मी पूजन का अयोजनसिटी हार्ट स्कूल में हुआ दो दिवसीय खेलो का आयोजनक्वांटम विश्वविद्यालय में धरोहर 2022 की शानदार आगाजयूपी बोर्ड के10 वीं के नतीजे घोषित, SRS Inter College खेड़ा धर्मपुरा के छात्र अक्षित शर्मा बने टॉप...नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी का भव्य दीक्षांत समारोह: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जेन-ज़ी को दिया सफल...आईटीएस डेंटल काॅलेज में विशाल तम्बाकू निषेध रैली का आयोजनआईटीएस डेंटल काॅलेज में हुआ वाइट कोट सेरेमनीगौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के वास्तुकला छात्रों ने किया अडानी सीमेंट फैक्ट्री का शैक्षिक दौराजीएल बजाज इंस्टीट्यूट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और स्मार्ट कम्युनिकेशन विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्...हरलाल संस्थान में 20 वाँ स्थापना दिवस समारोह का आयोजनजेईई मेन रिजल्ट 2024: दिल्ली एनसीआर में फिजिक्स वाला के छात्रों ने मारी बाजीएमिटी यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा कैंपस में मनाया गया आईईईई डेगुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और वैश्विक अवसरों की ओर सशक्त कदम” — गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने सत्र 2...आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय योग शिविर का समापन
