शारदा विश्विद्यालय में “दंत प्रत्यारोपण ” पर कार्यशाला

शारदा विश्वविद्यालय में स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज ने जर्मन डेंटल सेण्टर और कंसर्न-32 के साथ संयुक्त रूप से “दंत प्रत्यारोपण ” पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया । दुबई के दंत चिकित्सक और ओरल सर्जन विशेषज्ञ डॉ. हमदी अल बन्ना इस कार्यशाला में वक्ता के रूप में उपस्थित थे ।

डॉ. हमदी अल बन्ना का स्वागत शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज के डीन डॉ. एम. सिद्धार्थ और स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज के विभागाध्यक्ष डॉ. पवन एम. पाटिल ने किया ।

इस प्रयोगशाला के समन्वयकर्ता डॉ. नितिन भगत, शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. शिल्पा चोपड़ा, डॉ. नीतिका जैन, डॉ. सोमयोजित बागची और दिल्ली एनसीआर से आये 200 दन्त चिकित्सक भी उपस्थित थे।

स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज के डीन डॉ. एम. सिद्धार्थ ने कहा की दुबई में 3 आई बायोमेट्रिक इम्प्लांट के सलाहकार और वैज्ञानिक सलाहकार डॉ. हमदी अल बन्ना हमारे बीच मौजूद है जो हमें दन्त चिकित्सा के अपने ज्ञान और अनुभव को हमारे साथ साँझा करेंगे ।

डॉ. हमदी अल बन्ना ने ओरल सर्जरी,इम्प्लांट कोर्स, केस सिलेक्शन, डायग्नोसिस, ट्रीटमेंट प्लानिंग, मरीजों को समझाने और विभिन्न उपचार के तौर-तरीके, प्रत्यारोपण का आकार और चौड़ाई का चयन,फ्लैप तकनीक, सुटिंग तकनीक और दूसरे चरण की सर्जरी के बारे में अपना अनुभव और ज्ञान साँझा किया।

स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज के विभागाध्यक्ष डॉ. पवन एम. पाटिल ने कहा की डेंटल इम्प्लांट के लिए असली दांतों की ही तरह देखभाल की आवश्यकता होती है, जिसमें ब्रश करना, फ्लॉसिंग, एक एंटीबैक्टीरियल माउथवाश के साथ रिंसिंग और नियमित डेंटल चेक-अप शामिल हैं।

कार्यशाला के अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. पवन एम. पाटिल ने डॉ. हमदी अल बन्ना को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और धन्यवाद ज्ञापन किया ।

यह भी देखे:-

माय वर्थ परियोजना के अंतर्गत बच्चों को दी गई सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग
बाबा साहब का पूरा जीवन प्रेरणा का स्रोत, एकेटीयू में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मनाई गई जयं...
जीबीयू की रिमोट प्राक्टर्ड ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा में छात्रों की अच्छी उपस्थिति
ग्रेटर नोएडा में "रक्तदान का अमृत महोत्सव" के अंतर्गत रक्तदान शिविर का आयोजन
वृद्धाश्रम में मनाया गया विश्व फिजियोथेरेपी दिवस, बुजुर्गों का किया गया उपचार
देखें VIDEO, ग्रेटर वैली स्कूल में मनाया गया "स्पोर्टस डे"
गौतम बुद्ध नगर में आयुष्मान योजना का विस्तार, 2.96 लाख कार्ड निर्माण का लक्ष्य
गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेन्ट प्रोग्राम का आयोजन  
जीएल बजाज इंस्टीट्यूट ने डॉ. अब्दुल कलाम स्पोर्ट्स फेस्ट 2024 में जीते 20 पदक
आईटीएस कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का आयोजन
IIMT ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुई "सर्वाइकल कैंसर: जागरूकता ही बचाव" पर विचार गोष्ठी
जीएनआईओटी में “परवाज़ 2025” का भव्य आयोजन: अंतीम वर्ष के छात्रों को दी यादगार विदाई, झलकी भावनाओं की...
UNSC की बैठक : पीएम नरेंद्र मोदी ने समुद्री सुरक्षा पर दिए पांच मंत्र, जानें उनके बारे में
उत्तर प्रदेश सरकार का लक्ष्य, सरकारी सुविधाओं को जनता के द्वार तक पहुंचाना है - जेवर विधायक धीरेन्द्...
शारदा विश्वविद्यालय में शोध हेतु आवश्यक सॉफ्टवेयर के प्रयोग पर कार्यशाला
GNIOT में छात्र विकास कार्यक्रम का आयोजन