गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने डॉ. प्रियंका रेड्डी को दी श्रद्धांजलि
ग्रेटर नोएडा : जिस तरह डॉ. प्रियंका रेड्डी कुछ दुर्दांत असामाजिक तत्वों द्वारा सामूहिक बलात्कार के बाद जला कर निर्मम हत्या कर दी गयी, इस घटना पर पूरे देश में आक्रोश व्याप्त है. गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय इस जघन्य अपराध की कड़ी निंदा करता है. आज शाम
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने डॉ. रेड्डी जी को दिप जला कर और पुष्पांजलि अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की, और ईश्वर उनके परिवार को इस मुश्किल घोर दुःख की घडी में सहन शक्ति प्रदान करे ऐसी कामना की. छात्रों ने २ मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जीबीयू के छात्रों ने कहा की जब हमारा देश डिजिटल क्रांति और आधुनिकीकरण की तरफ बढ़ रहा है और महिला शसक्तीकरण को प्रेरित करने के अथक प्रयास किये जा रहे है, ऐसे में इस प्रकार की कलुषित मानसिकता के दुर्दांत राक्षस देश है लिए बहुत बड़ा कलंक हैं और ऐसे कुकर्म के लिए इन्हें मृत्यु दंड दिया जाना चाहिए ताकि यह ऐसी मानसिकता रखने वालों के लिए सबक बन सके और ऐसी घटना दोबारा न हो
, हमारा देश जिसमे नारी की पूजा करने की संस्कृति रही है, वहां ऐसी धिनौनी घटना एक बार फिर हमें शर्मसार कर देने वाली है. गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के छात्रों ने प्रशासन से जल्दी से जल्दी कठोरतम कार्यवाही करे ताकि पीड़ित परिवार को सही न्याय और अत्याचारियों को कठोरतम सज़ा मिले सके. उन्होंने आरोपियों को मृत्यु दंड देने की मांग की. विवेक सिंह ,आयुष ,शोएब ,आदि छात्र मौजूद रहे।।।
