प्रियंका रेड्डी के हत्यारों के लिए फाँसी की मांग कर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने निकाला कैंडल मार्च

ग्रेटर नोएडा : हैदराबाद की डॉक्टर बिटिया से सामूहिक दुष्कर्म की घटना के विरोध में दोषियों के लिए फांसी की सजा की मांग करते हुए मंगलवार को करप्शन फ्री इंडिया संगठन द्वारा जिला सरंक्षक संजय भैया के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा स्थित परी चौक पर कैंडल मार्च निकाला।

करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौ.प्रवीण भारतीय ने बताया कि आज संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत की बेटी प्रियंका रेड्डी की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला गया। प्रवीण भारतीय ने कहा कि प्रियंका रेड्डी के साथ दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधियों को जल्द से जल्द फांसी की सजा होनी चाहिये।उन्होंने कहा कि दोषियों के प्रति नरमी नही बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी वारदातों से देश के लोगो की भावनाएं आहत होती है। संस्थापक सदस्य आलोक नागर ने कहा कि आजकल महिलाओं के साथ इस तरह की जघन्य घटनाएं बढ़ती जा रही है।इस समस्या को जड़ से खत्म करने का समाधान ढूढ़ना होगा।और जल्द ही सख्त से सख्त कानून बनाकर ऐसी दरिंदगी करने वालो को कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान जारी हो।जिससे ऐसा कृत्य करने वाले 10 बार सोचे।

इस दौरान संरक्षक युध्दवीर शिशोदिया,जिलाध्यक्ष मा. दिनेश नागर,संजय भैया,प्रेम प्रधान, हरेन्द्र कसाना,मनीष भाटी,अरुण नागर,राकेश नागर,चंचल जैन,राहुल भाटी,कपिल कसाना,अनुज कसाना,आदेश नागर,कृष्ण नागर,शिवम कसाना,वरुण कसाना,सरजीत कसाना,गजेंद्र भाटी,रोहित शर्मा ,सिद्दू कसाना,राहुल गुर्जर,निशांत तिवारी,अंकुर सोलंकी,अश्वनी दुबे,सोनू दुबे,हनी आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

लखनऊ : प्रियंका ने लिया कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा निकालने का निर्णय, तय किया जाएगा 12 हजार किमी का स...
तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम फेमिना कार्यक्रम में महिलाओं में दिखा आत्मविश्वास
जिला गौतम बुद्ध नगर की ताइक्वांडो टीम लखनऊ राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना
ईवी इंडिया एक्सपो 2024 का उद्घाटन: अक्षय ऊर्जा और स्मार्ट मोबिलिटी की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम
अनिकेत जाटव हत्याकांड: कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने रबूपुरा पहुंचकर पीड़ित परिवार को दिलाया न्याय का भर...
ग्रेटर नोएडा: कराटे चैंपियनशिप में सेंट जार्ज स्कूल के बच्चों ने मारी बाजी, जीते कई पदक
किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए 19 मार्च को होगा किसान दिवस
मुख्यमंत्री केजरीवाल के घर हुए हमले का आप कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
UP मे आनंद लीजिये मेट्रो के बाद अब पॉड टैक्सी का, खूबियां जानने के बाद आप भी कहेंगे वाह!
DPS फुटबॉल प्रतियोगिता में जोश और जुनून: 22 टीमों की भागीदारी, ग्रेटर नोएडा बना खेल का केंद्र
जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में "ऑर्केस्ट्रा दिवस" की सुरमयी प्रस्तुति, बच्चों की प्रतिभा ने मोहा मन
बढ़ते प्रदूषण के मद्देनज़र गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन का स्कूल कॉलेज बंद करने के आदेश, वर्क  फ्रॉम होम...
इटली के हैरी पॉटर निकोलो ब्रुग्नारा महाकुंभ में बने सोशल मीडिया सेंसेशन, योगी सरकार और भारत की तारीफ...
संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए बच्चो को चौकी प्रभारी ने शकुशल बरामद किया
करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि मनाई
गौतमबुद्ध नगर में थाना प्रभारियों के तबादले